फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   crime

3 सड़क हादसों में दो की मौत, 4 घायल

Sat, 15 May 2021 01:01 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 15 May 2021 01:01 AM IST
विज्ञापन
crime
उन्नाव। जिले में शुक्रवार देर रात तीन स्थानों पर हुई मार्ग दुर्घटनाओं में दो लोगों की मौत और चार लोग घायल हो गए। हसनगंज में हादसे में मृत युवक की पहचान नहीं हो पाई है। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।
विज्ञापन

पहली घटना में बारासगवर थाना क्षेत्र के बच्चूखेड़ा मजरा पुरौना निवासी चंद्रपाल (26) पुत्र फतेलाल बाइक से अपनी ससुराल में आयोजित वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहा था। रग्घूखेड़ा व टेढ़ा के बीच बाइक ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। हादसे में चंद्रपाल की मौत हो गई। दूसरी घटना हसनगंज कोतवाली क्षेत्र के मोहद्दीनपुर गांव के पास हुई। यहां अज्ञात वाहन ने 32 वर्षीय युवक को टक्कर मार दी। युवक की घटनास्थल पर मौत हो गई। मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। एक अन्य घटना में आसीवन थाना क्षेत्र के लखनऊ-बांगरमऊ मार्ग पर चौधरीखेड़ा पुल के पास दो बाइकों में आमने- सामने टक्कर हो गई। हादसे में आसीवन के मुंडा रोलिया गांव निवासी दिनेश (32) उसका बहनोई बदलू (28) व दूसरी बाइक सवार फतेहपुर चौरासी थाना क्षेत्र के रूपपुर चंदेला गांव निवासी रोहित (18) व मोहन (26) घायल हो गए। पुलिस ने सभी घायलों को सीएचसी मियागंज में भर्ती कराया। वहां से जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed