फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   crime

सड़क हादसों में पांच की मौत, 12 घायल

Fri, 14 May 2021 11:58 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 14 May 2021 11:58 PM IST
विज्ञापन
crime
उन्नाव। जिले में सड़क हादसों में पांच लोगों की मौत और 12 लोग घायल हो गए। यह मार्ग दुर्घटनाएं बांगरमऊ, अचलगंज, मौरावां और बिहार थाना क्षेत्रों में हुईं। मृतकों के परिजनों का रोकर बुरा हाल रहा। घायलों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

फतेहपुर चौरासी थाना क्षेत्र के पन्हैया गांव निवासी नीरज (20) पुत्र चेतराम की बहन प्रेमा देवी की शादी 25 मई को तय है। शुक्रवार दोपहर नीरज गांव के दोस्त दिनेश (16) के साथ बहन की शादी का कार्ड बांटने बाइक से बुआ रामदेवी के घर बांगरमऊ के मन्नूमियां तलय्या जाने के लिए निकला। बांगरमऊ पहुंचने पर वह बुआ का घर भूल गया। उसने फुफेरे भाई राहुल (23) को फोन कर नानामऊ मार्ग पर बुलाया। राहुल भी नीरज के पास पहुंचा गया। इसी दौरान बांगरमऊ की ओर से आ रहे ट्रैक्टर ने नीरज, उसके दोस्त दिनेश व राहुल को टक्कर मार दी। रफ्तार अधिक होने से ट्रैक्टर सड़क किनारे पलट गया। घायलों को सीएचसी ले जाया गया। वहां राहुल को मृत घोषित कर दिया। नीरज व दिनेश को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से भाग निकला। राहुल की मौत पर मां रामदेवी व भाई बाबूलाल बेहाल हो गए।
विज्ञापन

अचलगंज-पुरवा मार्ग के चपरी व अजीतखेड़ा गांव के बीच गुरुवार देर रात दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार अचलगंज थाना क्षेत्र के उदियाखेड़ा गांव निवासी 19 वर्षीय अमित कुमार की मौत हो गई। बाइक पर उसके साथ पीछे बैठे गांव का 14 वर्षीय गौरव व नौ वर्षीय राजेश घायल हो गए। दूसरी बाइक सवार बंदीपुरवा गांव निवासी छोटू व सूरज को भी गंभीर चोटें आई हैं। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिजनों के अनुसार गुरुवार शाम अमित दोस्तों के साथ एक बरात में शामिल होने नयाखेड़ा गया था। वहां से वापस लौटते समय हादसे का शिकार हो गया। मृतक अमित अविवाहित होने के साथ ही तीन भाई व दो बहनों में दूसरे नंबर का था। दोनों बाइक सवार हेलमेट लगाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौरावां। दो अलग-अलग जगहों पर हुई मार्ग दुर्घटनाओं में युवक व महिला की मौत हो गई। बछौरा गांव निवासी राजेश अपनी पत्नी आरती (38) के साथ बाइक से घर लौट रहे थे। मौरावां-मोहनलालगंज मार्ग पर खेरवा मोड़ के निकट बोलेरो ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में आरती की मौत हो गई। राजेश को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया है। वहीं गांव पठई मजरे अकोहरी निवासी शिवम (18) पुत्र राजेश यादव अपने दोस्त के साथ बाइक से देर शाम अपने घर पठई लौट रहा था। मौरावां-मोहनलालगंज मार्ग पर कुदरा गांव के पास बाइक मवेशी से टकरा गई। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया। वहां उसकी मौत हो गई। दोनों घटनाओं में मृतक हेलमेट नहीं लगाए थे। दोनों की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
पाटन। बिहार क्षेत्र के ग्राम मनिकापुर के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार भतीजे की मौत और चाचा गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्राम आडार निवासी छोटेलाल ग्राम कलानी में अपनी बेटी के घर शादी समारोह का सामान देकर भतीजे सर्वेश के साथ बाइक से वापस लौट रहे थे। तभी मनिकापुर के पास किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे दोनाें गंभीर रूप से घायल हो गए। सुमेरपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में सर्वेश को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर घायल छोटेलाल को रेफर कर दिया। बेटे की मौत पर माता रूपरानी, पिता व भाइयों का रोकर बुरा हाल रहा।
चकलवंशी। आसीवन थानाक्षेत्र के लखनऊ बांगरमऊ मार्ग पर दो बाइकों की भिड़ंत में चार युवक घायल हो गए।उन्नाव-संडीला मार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया।

लखनऊ-बांगरमऊ मार्ग पर स्थित गांव मुशीराबाद के समीप मोतीलाल (25) अपने पिता गंगाप्रसाद (60) निवासी करीमुद्दीनपुर कोतवाली बांगरमऊ के साथ बाइक से गांव मुशीराबाद अपनी मौसी के यहां से अपने घर लौट रहे थे। तभी सामने से आ रही बाइकों में भिड़ंत हो गई। इसमें सवार ब्रहा (60) निवासी कुसैला और साथी रामनारायण (62) निवासी दरौली घायल हो गए। उधर, मोतीलाल व उसके पिता गंगाप्रसाद को भी चोटें आईं। संडीला मार्ग पर स्थित कस्बा रसूलाबाद के समीप प्रमोद (28) निवासी गांव गोबार कहीं जा रहा था। अज्ञात वाहन की टक्कर से वह घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed