{"_id":"601ecfd78ebc3e4b5e2a0c88","slug":"crime-unnao-news-knp6102947184","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में बच्चे और वृद्ध की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसों में बच्चे और वृद्ध की मौत
विज्ञापन
उन्नाव। मार्ग दुर्घटनाआें में बालक व वृद्ध की मौत हो गई। बिहार थानाक्षेत्र के भगवंतनगर में डंपर की चपेट में आकर भट्ठा श्रमिक के बेटे की जान चली गई। शव को सीने से चिपका पिता बिलख पड़ा। लखनऊ-कानपुर हाईवे पर अजगैन कोतवाली के सामने सड़क पार करते समय बाइक की टक्कर से 60 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई।
पाटन। छत्तीसगढ़ के बमनी डीह निवासी नरेश बिहार थानाक्षेत्र के एक ईंट भट्ठे में रहकर मजदूरी करता है। शनिवार दोपहर दो बजे वह छह वर्षीय बेटे सुमित के बाल कटवाने के लिए साइकिल से लेकर भगवंतनगर कस्बे पहुंचा। बाल कटवाने के बाद वह बेटे को लेकर भट्ठे की ओर जा रहा था। तभी बस अड्डे के पीछे से तेज गति से आ रहे डंपर ने नरेश की साइकिल को टक्कर मार दी। इससे साइकिल में पीछे बैठा उसका बेटा सुमित छिटककर सड़क पर जा गिरा। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। नरेश बाल-बाल बच गया। हादसे के बाद चालक डंपर छोड़कर भागने लगा। स्थानीय लोगों ने उसे पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। चौकी पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर डंपर थाने पहुंचाया।
नवाबगंज। अजगैन कोतवाली क्षेत्र के बक्तूखेड़ा गांव निवासी राम खेलावन (60) खेती के अलावा मजदूरी कर परिवार का गुजारा करता था। शनिवार दोपहर लखनऊ-कानपुर हाईवे पर अजगैन कोतवाली के सामने वह सड़क पार करने लगा। तभी तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी। सीएचसी में उसकी मौत हो गई। हादसे के समय मौके पर मौजूद पड़ोसी गणेश की सूचना पर पहुंचे परिजन शव देख बदहवास हो गए। पत्नी सिद्धेश्वरी व चार बच्चों का रोकर बुरा हाल है। पत्नी के अनुसार राम खेलावन घरेलू सामान खरीदने के लिए बाजार गया था। हादसे के बाद बाइक समेत चालक भाग निकला।