{"_id":"601c19d08ebc3e4c8637be8f","slug":"crime-unnao-news-knp609859191","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौकी इंचार्ज से तकरार, 6 सिपाही हटाए गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौकी इंचार्ज से तकरार, 6 सिपाही हटाए गए
विज्ञापन
अचलगंज। बदरका चौकी में बुधवार रात दरोगा व सिपाही आपस में भिड़ गए। फजीहत से बचने के लिए छह सिपाहियों को चौकी से हटाकर थाने में संबद्ध किया गया है। चार दिन पहले चोरी का माल बेंचने व खरीदने वाले कबाड़ की दुकान के संचालक को पकड़ने व छोड़ने पर भी यह चौकी चर्चा में आई थी। इसकी जांच अभी चल रही है।
31 जनवरी की रात बंथर निवासी गोलू सिंह के हाते से सबमर्सिबल पंप, ट्रैक्टर की बैटरी व अन्य पुर्जे चोरी हो गए थे। गोलू सिंह की तहरीर पर बदरका चौकी पुलिस ने अगले दिन चोरी करने वाले तीन नाबालिग व माल खरीदने वाले कबाड़ी को हिरासत में लिया था। शाम को सभी को छोड़ दिया गया।
इस दौरान माल खरीदने वाले कबाड़ी के पिता का एक वीडियो वायरल हुआ था। इसमें वह छह हजार रुपये पुलिस को देकर बेटे को छुड़ाने की बात कह रहा है। पीड़ित गोलू ने एसपी आनंद कुलकर्णी व आईजी लक्ष्मी सिंह से मिलकर इसकी शिकायत की थी। आईजी के निर्देश पर एसपी ने सीओ बीघापुर कृपाशंकर कनौजिया को जांच सौंपी।
विज्ञापन
इसी जांच से खीझे चौकी प्रभारी व सिपाहियों में बुधवार रात तीखी तकरार हुई। प्रभारी निरीक्षक अतुल तिवारी तक मामला पहुंचा तो उन्होंने चौकी में तैनात सिपाही संजय, अजय सिंह, कृष्ण कुमार, ब्रजेश यदुवंशी, अभिमन्यु गुप्ता व कमलेश को चौकी से हटाकर थाने से संबंध किया। फिर क्षेत्र की अलग-अलग चौकियों में तैनाती दे दी। एसपी ने बताया कि रात में पुलिस कर्मियों के बीच झगड़े की जानकारी नहीं है। सीओ बीघापुर कृपाशंकर कनौजिया से इस मामले की भी जांच कराई जाएगी। सीओ कृपाशंकर ने बताया कि चोरी का आरोप लगाने वाले गोलू ने आरोपियों को धमकाकर मनमुताबिक बयान का वीडियो बनवाया और वायरल करा दिया। जांच कर रिपोर्ट एसपी को सौंपी जाएगी।