फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   crime

लुटेरे पकड़ने के बाद लूट की रिपोर्ट दर्ज

Thu, 04 Feb 2021 09:14 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 04 Feb 2021 09:14 PM IST
विज्ञापन
crime
पपुलिस गिरफ्ह में मोबाइल दुकानदार को लूटने वाले आरोपी। - फोटो : UNNAO
उन्नाव। आठ दिन पहले मोबाइल दुकानदार को तमंचा लगाकर लूट करने वाले चार आरोपियों को पकड़ने के बाद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। सभी को गुरुवार को कोर्ट में पेश किया। वहां से जेल भेजा गया है।
विज्ञापन

गंगाघाट के हाजीपुर मजरा उद्दाखेड़ा निवासी अमित विमल की सरोसी में मोबाइल की दुकान है। 27 जनवरी को वह दुकान बंदकर बाइक से घर जा रहा था। रास्ते में बाइक सवार तीन लुटेरों ने उसे ओवरटेक कर रोका और तमंचा लगाकर 30 हजार रुपये, छह कीमती मोबाइल व मेमोरी कार्ड लूट लिए थे। पीड़ित ने पुलिस को घटना की जानकारी देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने उससे तहरीर ली और जांच के बाद कार्रवाई का भरोसा देकर चलता कर दिया। चार दिन बाद तक रिपोर्ट दर्ज न होने पर उसने एसपी से गुहार लगाई।
विज्ञापन

एसपी के निर्देश पर स्वॉट प्रभारी ने लूटे गए मोबाइल के जरिये जांच शुरू की। आरोपियों द्वारा एक मोबाइल बेचने और उसके प्रयोग होते ही स्वॉट टीम ने खरीदार को पकड़ा तो एक-एक कर तीनों आरोपियों के नाम सामने आ गए। दबिश देकर तीनों को उठाया तो एक अन्य आरोपी भी टीम के हाथ लग गया। जुर्म स्वीकार करने पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की और लूटे गए 30 हजार रुपयों में 21 हजार, छह मोबाइल, लूट में प्रयोग की गई बाइक व दो तमंचा बरामद किए हैं। पुलिस ने आरोपियों के नाम सिकंदरपुर निवासी रवि रावत, मोनू यादव, अंकित यादव व माखी के करीमाबाद निवासी दीपक बताए हैं। सीओ सिटी गौरव त्रिपाठी ने बताया कि आरोपियों को कोर्ट ने जेेल भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed