{"_id":"601aee688ebc3ed64a725c6e","slug":"crime-unnao-news-knp6097207184","type":"story","status":"publish","title_hn":"पालक पिता की मौत के बाद मिला जन्मदाता का सहारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पालक पिता की मौत के बाद मिला जन्मदाता का सहारा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। पालने वाले पिता की मौत के बाद बेटी को जन्म देने वाले पिता का सहारा मिला है। बेटी ने अब दोबारा न्याय के लिए एसपी से मिलने की बात कही है। उसके अनुसार पुलिस ने पिता का अंतिम संस्कार करने के बाद पल्ला झाड़ लिया है। फोन करने पर उसे एसडीएम के पास जाने की सलाह दी गई है। कोतवाल ने गोदनामे में कानूनी पेंच होने और मामला संपत्ति के विवाद से जुड़ा बताया है।
सदर कोतवाली के सरोसी गांव निवासी 65 वर्षीय विजय कुमार शुक्ला की बीमारी से हुई मौत के बाद गोद ली बेटी अन्नू शुक्ला शव लेकर एसपी दफ्तर पहुंची थी। रिश्तेदारों पर पिता की संपत्ति हड़पने का आरोप लगाया था। उसे चार साल की उम्र में पास ही के गांव हफीजाबाद के व्यक्ति से विजय कुमार ने गोद लिया था। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर बिठूर में अंतिम संस्कार कराया था। जानकारी होने पर जन्म देने वाले पिता ने अन्नू को सहारा दिया है।
अन्नू के अनुसार बुधवार सुबह उसने कोतवाली के सीयूजी नंबर पर फोन कर पुलिस से घर का ताला खुलवाने की बात कही। इस पर पुलिस द्वारा मामला संपत्ति से जुड़ा बताकर एसडीएम के पास जाने की बात कही। अन्नू ने बताया कि पुलिस ने पिता का अंतिम संस्कार करा कार्रवाई से पल्ला झाड़ लिया है। अब वह फिर से एसपी से मिलकर न्याय मांगेगी। कार्रवाई न होने पर लखनऊ के उच्चाधिकारियों से इंसाफ मांगेगी।