{"_id":"600f0a8d8ebc3e3408594c40","slug":"crime-unnao-news-knp608145687","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्र को अगवा करने की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्र को अगवा करने की कोशिश
विज्ञापन
पिता के साथ मौजूद अगुवा होने से बचा बच्चा आयूष।
- फोटो : UNNAO
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंजमुरादाबाद। थाना बेहटामुजावर के गौरियाकला में बिना नंबर की स्कूटी सवार दो लोगों ने नौ वर्षीय छात्र को अगवा करने का प्रयास किया। शोर मचाने पर उसे छोड़कर भाग निकले।
कुंवर पाल कठेरिया एक ईंट भट्ठे पर मजदूरी करता है। सोमवार को वह पत्नी के साथ भट्ठे पर काम करने चला गया था। उसका नौ वर्षीय बेटा कक्षा चार का छात्र आयुष शाम को घर के बाहर खेल रहा था। तभी एक बिना नंबर की स्कूटी सवार दो लोग उसके पास आए और टॉफी दिलाने के बहाने स्कूटी में बैठाने लगे। बच्चे के शोर मचाने व आसपास के लोगों के दौड़ने पर आरोपी भाग निकले। माता-पिता ने पुलिस को जानकारी दी। प्रभारी निरीक्षक अजयराज वर्मा ने बताया कि परिजनों ने तहरीर नहीं दी है। जांच कराई जा रही है।
अपहरण की आशंका पर दौड़ी पुलिस
मौरावां। सराय ठकुरी गांव में आठ साल के बच्चे के अपहरण की आशंका पर पुलिस दौड़ती रही। दो घंटे की तलाश के बाद घर से सौ मीटर की दूरी पर आटा चक्की पर सोते हुए बच्चा पुलिस को मिल गया। अर्जुन बहेलिया का आठ वर्षीय पुत्र बादल रविवार रात नौ बजे अचानक घर से लापता हो गया। उसके न मिलने पर पिता ने अपहरण की आशंका जताकर तहरीर दी। प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र रजावत ने बच्चे की तलाश में आठ टीमें लगाईं। बाद बच्चा एक आटा चक्की में सोते हुए मिला। (संवाद)