{"_id":"6005d64f8ebc3e2f76722fbe","slug":"crime-unnao-news-knp6067745126","type":"story","status":"publish","title_hn":"गल्ला व्यापारी पर हमला, दो लाख रुपए लूटने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गल्ला व्यापारी पर हमला, दो लाख रुपए लूटने का आरोप
विज्ञापन
नवाबगंज। धान बेचकर लौट रहे गल्ला व्यवसायी को गांव के बाहर रोककर चोरी के आरोप में कई बार पकड़े गए शातिर ने साथियों के साथ हमला कर दिया। व्यापारी ने दो लाख रुपये लूटने का आरोप लगाया है।
ग्राम जलालपुर मजरा सधीरा निवासी बनवारी यादव धान व गेहूं खरीदने व बेंचने का कार्य करता है। सोमवार रात गल्ला धान बेचकर ट्रैक्टर ट्राली से घर लौट रहा था। गांव से कुछ पहले चोरी के आरोप में कई बार पकड़े गए गांव के युवक ने तीन-चार साथियों के साथ मिलकर ट्रैक्टर ट्रॉली रोक ली और बनवारी से लूटपाट शुरू कर दी।
विरोध करने पर सिर पर धारदार हथियार से हमलाकर लहूलुहान कर दिया। बनवारी के शोर मचाने पर ग्रामीणों को आता देख आरोपी भाग निकले। पुलिस ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया है उसके बयान के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू की है। व्यापारी ने गल्ला बिक्री का दो लाख रुपये लूटने का की बात कही है। एसओ संतोष कुमार सिंह ने बताया कि अभी तक लूट की तहरीर नहीं मिली है। धारदार हथियार से हमले की बात सामने आई है।