{"_id":"5ff4b0bf8ebc3e2e6f016cc8","slug":"crime-unnao-news-knp6041962161","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएसी के सिपाही ने बस में निगला जहर, गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएसी के सिपाही ने बस में निगला जहर, गंभीर
विज्ञापन
जिला अस्पताल में भर्ती सिपाही भावेश शर्मा ।
- फोटो : UNNAO
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नवाबगंज। लखनऊ से एक प्राइवेट वाल्वो बस से झांसी जा रहे सिपाही ने सफर के दौरान ही जहर निगल लिया। हालत बिगड़ने पर परिचालक ने लखनऊ-कानपुर हाईवे पर सोहरामऊ थानाक्षेत्र में बस रोकी। भल्ला फार्म के पास तैनात पीआरवी को जानकारी दी। पीआरवी ने सिपाही को जिला अस्पताल पहुंचाया। हालत गंभीर देख उसे कानपुर हैलट रेफर कर दिया गया। सिपाही की जेब से जहर की शीशी मिली है।
झांसी पीएसी में तैनात सिपाही भावेश शर्मा (25) निवासी ग्राम थनदवा थाना दिनारा शिवपुरी मध्यप्रदेश मंगलवार कुछ महीने से लखनऊ गवर्नर हाउस में तैनात है। मंगलवार को वह वॉल्वो बस से अपने गांव जा रहा था। बस लखनऊ-कानपुर हाईवे पर सोहरामऊ थाना क्षेत्र में पहुंची तभी भावेश की हालत बिगड़ गई। लगातार उल्टी पर परिचालक ने भल्लाफार्म के पास पीआरवी को तैनात देख बस रोकी और घटना की जानकारी दी। पीआरवी टीम ने बेहोशी की हालत में सिपाही को जिला अस्पताल पहुंचाया। तलाशी में पुलिस को उसकी जेब से उसका परिचय पत्र और एक जहर की शीशी मिली है।
डॉक्टरों के पूछने पर उसने शीशी का जहर खाने की हामी भरी है। डॉक्टर ने उसे कानपुर हैलट रेफर कर दिया। सोहरामऊ एसओ सुरेश कुमार पटेल ने बताया कि सिपाही के चचेरे भाई आदित्य शर्मा ने फोन पर जानकारी दी है कि भावेश एक साल पहले झांसी पीएसी में तैनात था। वर्तमान में लखनऊ गर्वनर हाउस में तैनात है। छुट्टी लेकर गांव लौट रहा था। चचेरे भाई ने भावेश के किसी प्रकार के अवसाद में न होने की बात कही।