फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   crime

कंटेनर छोड़कर भागे मवेशी तस्कर

Tue, 05 Jan 2021 12:08 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 05 Jan 2021 12:08 AM IST
विज्ञापन
crime
सफीपुर पुलिस के कब्जे में वह कंटेनर जिसमें लादे गए थे मवेशी। - फोटो : UNNAO
सफीपुर। छुट्टा मवेशियों को दिन में इकट्ठा कर रात में तस्करी के लिए कंटेनर में लादते वक्त पुलिस को सूचना मिल गई। पुलिस के पहुंचने से पहले ही चालक-क्लीनर व अन्य लोग भाग निकले। पुलिस ने 28 मवेशी बरामद किए। इनमें चार की मौत हो गई। पशु चिकित्सकों से पोस्टमार्टम कराकर मवेशी दफना दिए गए। शेष मवेशियों को पास की गोशाला में भेजा गया है। पुलिस ने ट्रक के रंजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर अज्ञात लोगाें के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

देवगांव में रविवार सुबह कुछ लोग छुट्टा मवेशियों को खदेड़कर एक जगह इकट्ठा कर रहे थे। ग्रामीणों के अनुसार पशुओं को खदेड़कर इकट्ठा करने में महिलाएं भी शामिल थी। रात लगभग 10 बजे ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी कि गांव के बाहर एक कंटेनर में छुट्टा मवेशी लादे जा रहे हैं। सूचना पर कोतवाल हरिकेश राय ने पुलिस बल के साथ दबिश दी। पुलिस के पहुंचने से पहले चालक-क्लीनर व तस्कर कंटेनर छोड़कर भाग निकले। कंटेनर को खोलने पर उसमें 28 पशु भरे मिले। पुलिस ने पशुओं को नीचे उतरवाया तो उसमें 4 की मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन

कंटेनर में हरियाणा के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ गोवध अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कर जीवित मवेशियों को माखी के थाना स्थित गोशाला भेजा। कोतवाल हरिकेश राय ने बताया कि कंटेनर के आसपास किसी के न मिलने से अभी तक यह पता नहीं चल पाया कि मवेशियों को कहां ले जाने की योजना थी। कंटेनर रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर मालिक की तलाश की जा रही है। वहीं सूत्रों के अनुसार कंटेनर हरियाणा के हिसार जनपद निवासी सलाउद्दीन के नाम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed