{"_id":"5ff360c08ebc3e3d5a44ea14","slug":"crime-unnao-news-knp6040126156","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिजनों को मुआवजे का आश्वासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिजनों को मुआवजे का आश्वासन
विज्ञापन
संदीप की मौत पर पोस्टमार्टम हाउस में बिलखते परिजन ।
- फोटो : UNNAO
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनिक। दही चौकी स्थित स्लाटर हाउस के श्रमिक की सड़क हादसे में मौत पर प्रदर्शन की जानकारी मिलते ही मैनेजर पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए। परिजनों की मांग पर विचार करते हुए मैनेजर ने 6.50 लाख रुपये मुआवजा देने पर हामी भरी। इसके बाद परिजन शव को अंतिम संस्कार के लिए लेकर चले गए।
अजगैन के मुर्तजानगर नगर निवासी संदीप (35) पुत्र प्रकाश श्रीवास्तव 10 वर्षों से इंडाग्रो स्लाटर हाउस में मेंटिनेंस का काम देखता था। रविवार शाम ड्यूटी से घर जाते वक्त कानपुर-लखनऊ राजमार्ग पर सोनिक पावर हाउस के सामने देर शाम ट्रक ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी थी। सड़क पर गिरने से ट्रक उसके सिर के ऊपर से निकल गया। पुलिस ने परिजनों को घटना की जानकारी देकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम हाउस में परिजनों ने ग्रामीणों की मदद से मुआवजे की मांग को लेकर शव स्लाटर हाउस के गेट पर रखकर प्रदर्शन की योजना बनाई।
प्रदर्शन की भनक लगते ही स्लाटर हाउस के मैनेजर नीरज त्रिवेदी क्षेत्र के कुछ संभ्रात लोगों के साथ पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। दही चौकी प्रभारी प्रेमनारायण की मौजूदगी में परिजनों ने मुआवजे के तौर पर 10 लाख की मांग की। बाद में मैनेजर ने मृतक की पत्नी शालिनी को 5.25 लाख व मां सुशीला को एक लाख का चेक देने की हामी भरी। अंतिम संस्कार के लिए उन्होंने परिजनों को 25 हजार रुपये नगद दिए।