{"_id":"5fc681bc8ebc3e9b8c5d84be","slug":"crime-unnao-news-knp5974386162","type":"story","status":"publish","title_hn":"5 लाख के लालच में घोट दिया था प्रापर्टी डीलर का गला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
5 लाख के लालच में घोट दिया था प्रापर्टी डीलर का गला
विज्ञापन
फतेहपुर चौरासी। वृद्ध प्रापर्टी डीलर की हत्या उसके दोस्त ने पांच लाख रुपये के लालच में की थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला घोंटकर हत्या का खुलासा हुआ है। मृतक के बेटे ने मृतक के दोस्त समेत तीन पर हत्या व शव छिपाने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मुख्य आरोपी समेत दो को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
फतेहपुर चौरासी के फिरोजनगर निवासी शारदा सिंह का शव सोमवार को कल्याणी नदी के किनारे पानी की जलकुंभी से ढ़का पुलिस ने बरामद किया था। वह 11 दिन से लापता था। मृतक के बेटे अमित कुमार ने गुमशुदगी दर्ज करा पिता के दोस्त भड़सर नौसहरा गांव निवासी संतोष सिंह पर शक जताया था। मृतक के मोबाइल की कॉल डिटेल के आधार पर पुलिस ने संतोष सिंह को हिरासत में लेकर पूछताछ की। आरोपी संतोष ने पुलिस को बताया कि वह शारदा सिंह के साथ प्रापर्टी डीलर का काम करता था। उसने एक युवक को जमीन दिलाने की बात कह उससे पांच लाख रुपये ले लिए और दोस्त शारदा से जमीन की रजिस्ट्री की बात कही। शारदा ने रुपये मिलने के बाद रजिस्ट्री करने को कहा तो गुस्से में ग्राम गंगादासपुर निवासी सर्वेश सिंह की मदद से गला दबाकर शारदा की हत्या की और ट्रैक्टर से शव को कल्याणी नदी के पास पानी में डालकर जलकुंभी से छिपा दिया।
अमित की तहरीर पर पुलिस ने संतोष, सर्वेश व अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ हत्या व शव छिपाने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि संतोष व सर्वेश को अदालत में पेश किया। वहां से जेल भेज दिए गए। तीसरे आरोपी की तलाश की जा रही है।