{"_id":"5fc653578ebc3e9b861cbc71","slug":"crime-unnao-news-knp59734269","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक से भिड़ी कार, हंगामा, जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक से भिड़ी कार, हंगामा, जाम
विज्ञापन
नवाबगंज में टोल टैक्स बैरियर पर विवाद के बाद मामले की जानकारी लेते मैनेजर सीपी दीक्षित।
- फोटो : UNNAO
नवाबगंज। हैंड हेल्ड मशीन के कोड स्कैन न करने से फास्टैग लेन पर लगे जाम का विरोध करना कार सवार को महंगा पड़ गया। टोलकर्मी ने कार सवार को पीट दिया। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत करा दिया।
टोल प्लाजा पर इन दिनों लंबे जाम लगने से लोग परेशान हो रहे हैं। आए दिन टोल प्लाजा पर जाम लगने की वजह से कर्मियों व वाहन सवारों में विवाद हो रहा है। मंगलवार दोपहर कानपुर से परिजनों के साथ जा रहे लखनऊ निवासी अमित पांडेय नवाबगंज टोल प्लाजा के जाम में फंस गए। काफी देर तक जाम न खुलने पर अमित अपनी कार से उतर कर बूथ की तरफ बढ़े।
वहां पर एक बरात से वापस जा रही एक प्राइवेट बस चालक से फास्टैग स्कैनिंग न होने पर टोल कर्मियों का विवाद चल रहा था। इस दौरान अमित ने बूथकर्मियों से चल रहे विवाद को लेकर लग रहे जाम में फंसे लोगों को निकालने की बात कह बस आगे निकालने को कहा। पीड़ित का आरोप है कि इस दौरान टोल के एक कर्मी भानु प्रताप सिंह ने गालीगलौज करते हुए थप्पड़ जड़ दिया। इसकी शिकायत पीड़ित ने डायल 112 पर की। मौके पर पहुंची दो क्षेत्रों की पीआरवी ने मामले को समझा कर टोल प्रशासन के माफी मांगने के बाद जाने दिया। कोतवाल संतोष कुमार ने बताया कि शिकायतकर्ता के तहरीर देने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।