फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   crime

माखी दुष्कर्म पीड़िता के वकील की मौत

Tue, 01 Dec 2020 12:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 01 Dec 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
crime
अधिवक्ता महेंद्र सिंह की मौत के बाद पोस्टमार्टम हाउस में गमगीन बैठा बेटा प्रिंस व चचेरा भाई। - फोटो : UNNAO
उन्नाव। रायबरेली के गुरुबख्शगंज थाना क्षेत्र में 16 माह पहले सड़क हादसे में घायल माखी दुष्कर्म पीड़िता के वकील की सोमवार को जिला अस्पताल में मौत हो गई। वकील की मौत के बाद दुष्कर्म कांड फिर से सुर्खियों में आ गया है। परिजनों की मौजूदगी में पुलिस ने तीन डॉक्टरों के पैनल व वीडियोग्राफी के बीच पोस्टमार्टम कराया। मंगलवार को परियर घाट पर अंतिम संस्कार किया जाएगा। माखी थाना क्षेत्र की किशोरी से दुष्कर्म पर तत्कालीन विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को उम्र कैद की सजा हो चुकी है।
विज्ञापन

कुलदीप सिंह सेंगर के छोटे भाई जयदीप सिंह उर्फ अतुल सिंह सेंगर ने वर्ष 2000 में ग्राम पंचायत चुनाव के दौरान खुद पर हुए हमले में दुष्कर्म पीड़िता के चाचा को नामजद करते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मुकदमा विचारण के दौरान 4 अक्तूबर 2004 को न्यायालय द्वारा फैसला सुनाए जाते वक्त पीड़िता का चाचा न्यायालय में पेश नहीं हुआ था। नवंबर 2018 को उस पर गैर जमानती वारंट जारी हुआ। 20 नवंबर 2018 को माखी थाना पुलिस ने उसके दिल्ली स्थित घर से गिरफ्तार किया था। उसे उन्नाव जेल से रायबरेली जेल शिफ्ट कर दिया गया था।
विज्ञापन

2 जुलाई 2019 को फास्ट ट्रैक कोर्ट प्रथम के न्यायाधीश प्रहलाद टंडन ने आरोपी चाचा को 10 साल कारावास की सजा सुनाई थी। 28 जुलाई 2019 को दुष्कर्म पीड़िता चाची, मौसी व वकील महेंद्र के साथ सजा के खिलाफ हाईकोर्ट में अपील करने के लिए कागजात तैयार कराने के सिलसिले में रायबरेली जेल जा रही थी। तभी उन्नाव-रायबरेली मार्ग पर रायबरेली के अटौरा बुजुर्ग गांव के पास कार और ट्रक में भिड़ंत हो गई थी। हादसे में दुष्कर्म पीड़िता की चाची व मौसी की मौत हो गई थी। दुष्कर्म पीड़िता व उसके वकील महेंद्र सिंह को ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया था। छह दिन इलाज के बाद एयर लिफ्ट कर दिल्ली के एम्स ले जाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

एम्स में 5 माह इलाज के बाद वकील महेंद्र सिंह को राममनोहर लोहिया अस्पताल लखनऊ शिफ्ट किया गया था। कोमा में होने से डॉक्टरों की टीम ने घर पर रखकर इलाज व देखभाल की बात कही थी। इसी साल अप्रैल में पारिवारिक सदस्य देवेंद्र सिंह आवास विकास कालोनी स्थित घर ले आए थे। तब से उनका यहीं इलाज चल रहा था। देवेंद्र के अनुसार तीन दिन पहले महेंद्र को सांस लेने में दिक्कत हुई। इस पर कानपुर के कल्याणपुर स्थित एक नर्सिंगहोम में भर्ती कराया था। हालत में सुधार होने पर रविवार शाम घर लेकर आए। सुबह नौ बजे फिर से हालत बिगड़ी तो जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों की मांग पर पैनल व वीडियोग्राफी के बीच शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। इसलिए बिसरा सुरक्षित किया गया है। मृत अधिवक्ता के बेटे प्रिंस ने बताया कि मंगलवार को परियर घाट पर अंतिम संस्कार किया जाएगा।
कुलदीप समेत 30 पर दर्ज हुई थी हत्या की रिपोर्ट
रायबरेली हादसे में दुष्कर्म पीड़िता व वकील के घायल होने और चाची व मौसी की मौत पर रायबरेली जेल में बंद चाचा ने तत्कालीन विधायक कुलदीप सिंह सेंगर समेत 10 नामजद व 15-20 अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास, जान से मारने की धमकी व साजिश रचने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बाद में हादसे की जांच सीबीआई को दे दी गई थी।

-

उन्नावः उन्नाव में माखी दुष्कर्म मामले में पीड़िता के वकील रहे महेंद्र सिंह का फाइल फोटो।

उन्नावः उन्नाव में माखी दुष्कर्म मामले में पीड़िता के वकील रहे महेंद्र सिंह का फाइल फोटो।- फोटो : UNNAO

उन्नाव ः माखी गांव में घर गमगीन बैठे मृत अधिवक्ता महेंद्र सिंह के परिजन।

उन्नाव ः माखी गांव में घर गमगीन बैठे मृत अधिवक्ता महेंद्र सिंह के परिजन।- फोटो : UNNAO

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed