{"_id":"5fb3f17a8ebc3eefb908b314","slug":"crime-unnao-news-knp5946437145","type":"story","status":"publish","title_hn":"ज्ञापन देकर नामजदों की गिरफ्तारी और आर्थिक सहायता की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ज्ञापन देकर नामजदों की गिरफ्तारी और आर्थिक सहायता की मांग
विज्ञापन
अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को ज्ञापन देते अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के पदाधिकारी।
- फोटो : UNNAO
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा व बार एसोसिएशन ने संदिग्ध हालात में रेलवे ट्रैक किनारे पत्रकार सूरज पांडेय का शव मिलने की घटना में नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी की गिरफ्तारी की मांग की। साथ ही हाल में मृत चार पत्रकारों के आश्रितों को 50-50 लाख रुपये आर्थिक सहायता देने की मांग की।
महासभा के जिलाध्यक्ष विजय त्रिपाठी की अगुवाई में पदाधिकारियों ने एसडीएम सदर नन्हकू प्रसाद को ज्ञापन दिया। ज्ञापन में पत्रकार की हत्या में नामजद महिला दरोगा व सिपाही की गिरफ्तारी की मांग की गई है। साथ ही मृतक परिवार का इकलौता कमाऊ सदस्य होने के कारण आश्रितों को सरकार की ओर से आर्थिक मदद दिलाने की भी मांग की है। उन्होंने कहा कि इससे पहले तीन अन्य पत्रकार आशुतोष मिश्रा, शुभम तिवारी व शुभम मणि तिवारी की अलग-अलग कारणों से असमय मौत हो चुकी है।
मृतकों के आश्रितों को 50-50 लाख रुपए की आर्थिक सहायता दी जानी चाहिए। ज्ञापन देने वालों में नगर अध्यक्ष गोलू मिश्रा, आनंद द्विवेदी, मनोज पांडेय, रत्नेश त्रिपाठी, आलोक शुक्ला, सागर तिवारी, प्रवेश द्विवेदी, प्रशांत द्विवेदी भी शामिल रहे।
विज्ञापन
वहीं उन्नाव बार एसोसिएशन ने भी प्रशासन को ज्ञापन देकर अभियुक्तों की गिरफ्तारी व आर्थिक सहायता देने की मांग की। ज्ञापन देने वालों में बार एसोसिएशन अध्यक्ष रामशंकर सिंह, जितेंद्र कुमार सिंह जीतू, पूर्व अध्यक्ष गिरीश मिश्र, दीप नारायण त्रिवेदी, रामसुमेर सिंह, दिनेश शुक्ल, महेंद्र बहादुर सिंह, ज्योत्सना गोयल, सुरेश यादव, ह्दय प्रकाश श्रीवास्तव, हिमांशु मिश्र, संजय शुक्ल, शैलेंद्र विद्यार्थी व कर्ण बहादुर सिंह भी शामिल रहे।