{"_id":"5fb2cc268ebc3e9bf6237cf6","slug":"crime-unnao-news-knp5945075108","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस के पहुंचने से बची शिक्षक के घर लूट की वारदात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस के पहुंचने से बची शिक्षक के घर लूट की वारदात
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। शहर के मोहल्ला पीडी नगर निवासी शिक्षक के घर को रविवार रात बदमाशों ने निशाना बनाने का प्रयास किया। जीने के दरवाजे की कुंडी तोड़ने के दौरान खटपट सुनकर, शिक्षक की नींद खुली तो उन्होंने पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस के पहुंचने पर बदमाश पड़ोस की छत से कूदकर भाग निकले।
मोहल्ला पीडी नगर निवासी कौशल किशोर पुरवा ब्लॉक के विशुनखेड़ा प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक हैं। उनकी पत्नी भी सरोसी ब्लॉक में प्राथमिक विद्यालय की शिक्षक हैं। कौशल के अनुसार रविवार रात लगभग 12:30 बजे छत के जीने के दरवाजे का कुंडा तोड़ने का प्रयास किए जाने की आवाज सुनाई दी। जैसे ही वह आंगन में पहुंचे असलहों से लैस चार बदमाश उसे दिखे। दहशत में उन्होंने खुद को कमरे में बंद कर लिया और 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। कुछ ही देर में पुलिस पहुंच गई। पुलिस को देखते ही बदमाश भाग निकले।
पुलिस ने छानबीन की तो छत के दरवाजे का कुंडा टूटा मिला। शिक्षक के अनुसार पुलिस समय से मौके पर न पहुंचती तो बड़ी घटना हो सकती थी। कोतवाल दिनेश चंद्र मिश्र ने बताया कि घटना की सूचना मिली है। मोहल्ले में गश्त बढ़ाने के निर्देश चौकी प्रभारी अस्पताल को दिए गए हैं।