फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   crime

पुलिस पर जानलेवा हमले में दो प्रतिबंधित मांस तस्कर गिरफ्तार

Mon, 16 Nov 2020 10:03 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 16 Nov 2020 10:03 PM IST
विज्ञापन
crime
अजगैन पुलिस की गिरफ्त में पकड़े गए प्रतिबंधित गोमांस तस्कर। - फोटो : UNNAO
नवाबगंज। अजगैन कोतवाली क्षेत्र के फिरोजाबाद गांव में एक सप्ताह पूर्व पुलिस व प्रतिबंधित मांस तस्करों के बीच हुई मुठभेड़ में पुलिस से बचकर भागे आरोपी दो सगे भाइयों को सोमवार सुबह गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपियों के पास से तमंचा व कारतूस भी बरामद किया है। एसपी ने आरोपियों के खिलाफ 12-12 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।
विज्ञापन

अजगैन कोतवाली क्षेत्र के फिरोजाबाद गांव निवासी सलमान के अहाते में एक सप्ताह पूर्व मांस बिक्री के लिए प्रतिबंधित पशुओं की हत्या किए जाने की सूचना पर पुलिस व स्वॉट टीम ने दबिश दी थी। बचने के लिए आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग की थी। जवाबी फायरिंग में एक मांस तस्कर, फैसल को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा था, जबकि अंधेरे का फायदा उठाकर चार आरोपी भाग गए थे। एसपी आनंद कुलकर्णी ने भागे चारों आरोपियाें पर 12-12 हजार का इनाम घोषित किया था। फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस उनके ठिकानों पर दबिश दे रही थी। सोमवार को पुलिस ने अजगैन बाजार के पास से आरोपी सलमान व उसके भाई जीशान को तमंचा व कारतूस के साथ गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। जहां से उन्हें जेल भेजा गया है। एसओ संतोष कुमार ने बताया कि दोनों पर सदर कोतवाली में एक, अजगैन, सोहरामऊ, हसनगंज व असोहा थाना के अलावा लखनऊ के निगोहा थाना में एक-एक मामला दर्ज है। बताया कि फरार दो अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed