फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   crime

फंदे से लटका मिला महिला का शव

Mon, 16 Nov 2020 09:59 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 16 Nov 2020 09:59 PM IST
विज्ञापन
crime
आसीवन में महिला की मौत पर घर के बाहर मौजूद ग्रामीण । - फोटो : UNNAO
आसीवन। थानाक्षेत्र के एक गांव में महिला का शव संदिग्ध हालात में फंदे से लटका मिला। मृतका के भाई ने पति, देवर व ससुर समेत ससुराल के चार लोगों पर हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगा रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

आसीवन थानाक्षेत्र के नौहाई बुजुर्ग गांव निवासी दिनेश राठौर ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसने दो साल पहले इसी थानाक्षेत्र के आवागोझा गांव निवासी कौशल किशोर पुत्र श्रीराम के साथ बहन रानी (26) की शादी की थी। पति उसके साथ अक्सर मारपीट करता था। शनिवार की रात 10 बजे पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया। पति समेत ससुराल के अन्य लोगों ने बहन की हत्या कर शव को फंदे पर लटका दिया। मृतका के भाई ने बताया कि उसकी बहन ने रात में फोन कर जान का खतरा बता ससुराल से ले जाने की बात कही थी।
विज्ञापन

भाई की तहरीर पर पुलिस ने पति कौशल, ससुर श्रीराम, देवर अखिलेश व राम किशन के विरुद्ध दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। सीओ बांगरमऊ अंजनी राय, तहसीलदार हसनगंज नरेंद्र यादव ने मौके पर पहुंचकर जांच की। एसओ राजेश सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मृतका के पति, देवर समेत चार लोगों पर दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed