फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   crime

डंडों व ईंट से हमलाकर वृद्ध की हत्या

Mon, 16 Nov 2020 09:56 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 16 Nov 2020 09:56 PM IST
विज्ञापन
crime
मृतक रामलाल का फाइल फोटो । - फोटो : UNNAO
असोहा। तीन माह पहले हुई मारपीट की खुन्नस त्योहार में निकालते हुए एक परिवार के पांच लोगों ने युवक पर डंडों से हमला कर दिया। बेटे को बचाने की कोशिश में पहुंचे वृद्ध पिता की डंडों व ईंट से हमलाकर हत्या कर दी। मृतक के बेटे की तहरीर पर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर एक को गिरफ्तार किया है। पोस्टमार्टम के बाद शव लेकर पहुंचे परिजनों ने कांथा-सरैया मार्ग पर जाम लगा दिया। दो थानाें की फोर्स ने मौके पर पहुंचकर कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिला परिजनों को शांत कराया। इस दौरान करीब आधा घंटा आवागमन बाधित रहा। तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस बल तैनात है।
विज्ञापन

थानाक्षेत्र के बंजरंगखेड़ा गांव निवासी श्रीकृष्ण पासी व गांव के चंदू लोधी के बीच 25 जुलाई को विवाद के बाद मारपीट हो गई थी। श्रीकृष्ण की पत्नी माधुरी ने चंदू व उसके पड़ोसी रामलाल, उसके बेटे सत्यनारायण समेत चार लोगों पर मारपीट व एससीएसटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मामले की जांच अभी तक लंबित है। किसी के जेल न जाने से श्रीकृष्ण पक्ष झल्लाया हुआ था। रविवार दोपहर सत्यनारायण पुत्र रामलाल अपने खेत जा रहा था।
विज्ञापन

रास्ते मे जयपाल के दरवाजे पर वह पहुंचा था कि पूर्व की रंजिश को लेकर श्रीकृष्ण के परिवार के बबलू पासी ने भाई दीपू , पत्नी निर्मला, कमल, व बहादुर के साथ मिलकर सत्यनारायण पर डंडों से हमला कर दिया। सत्यनारायण को बचाने पहुंचे पिता रामलाल पर भी डंडों व ईंट से हमला कर दिया। जिसमें रामलाल की मौके पर ही मौत हो गई जबकि सत्यनारायण को भी गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद हमलावर भाग निकले। सूचना पर ग्राम प्रधान पति सुधीर त्रिपाठी मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। एसओ ओमप्रकाश रजक ने मौके पर पहुंच उच्चाधिकारियों को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एएसपी वीके पांडेय व सीओ पुरवा रमेश चंद्र प्रलयंकर मौके पर पहुंचे और परिजनों को कड़ी कार्रवाई का भरोसा दिला शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मृतक के बेटे सत्यनारायण की तहरीर पर पुलिस ने बबलू पासी उसके भाई दीपू, पत्नी निर्मला, कमल, व बहादुर पांचों लोगों पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज जांच शुरू की है। रामलाल की मौत से पत्नी राजवती व अन्य परिजन बेहाल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed