{"_id":"5fb2a7968ebc3e9c0873eb24","slug":"crime-unnao-news-knp5944600124","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक की पीठ पर घोंपी कांच की बोतल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक की पीठ पर घोंपी कांच की बोतल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नवाबगंज। सोहरामऊ थानाक्षेत्र के गांव मिर्जापुर में मामूली सी बात को लेकर हुए विवाद में युवक ने पहले कांच की बोतल फोड़ी फिर विपक्षी के पीठ में घोंप दी। लहूलुहान हालत में घायल युवक को सीएचसी नवाबगंज ले जाया गया, जहां से ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। पीड़ित के भाई की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
थानाक्षेत्र के मिर्जापुर गांव निवासी अनूप कश्यप (20) पुत्र शमशेर का शनिवार को पड़ोसी जसवंत से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। गालीगलौज और हाथापाई के बीच नशे की हालत में जसवंत ने आपा खोते हुए पास रखी शराब की बोतल पत्थर पर फोड़ी और अनूप की पीठ पर घोंप दी। जिससे अनूप लहूलुहान होकर गिर गया। परिजनों ने गंभीर हालत में उसे सीएचसी नवाबगंज में भर्ती कराया। जहां से हालत गंभीर होने पर उसे लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया था। पीड़ित अनूप के चचेरे भाई संजीव कुमार की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी जसवंत को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। एसओ सुरेश कुमार पटेल ने बताया कि दोनों युवक एक ही गांव के है। शराब के नशे में विवाद के बाद घटना को अंजाम दिया गया है। रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को जेल भेजा गया है।