फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   crime

किसान के घर से लाखों का माल पार

Wed, 21 Oct 2020 10:09 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 21 Oct 2020 10:09 PM IST
विज्ञापन
crime
असोहा में चोरों द्वार खोली गई अलमारी। - फोटो : UNNAO
असोहा। छत के रास्ते घर में दाखिल हुए चोरों ने किसान के कमरे की कुंडी बाहर से बंद कर बक्से में रखे लाखों की कीमत के जेवर पार कर दिए। पुलिस ने जांच के बाद जल्द खुलासे का भरोसा दिलाया है।
विज्ञापन

रामपुर गांव के मजरा छंगाखेड़ा निवासी किसान तरुण मंगलवार रात खाना खाने के बाद कमरे में सोने चला गया। देर रात पीछे की दीवार से पहले छत फिर जीने के रास्ते घर में दाखिल हुए चोरों ने तरुण के कमरे की कुंडी बाहर से बंद कर दी। दूसरे कमरे में रखी अलमारी व बक्से से लगभग चार लाख के जेवर पार कर दिए। सुबह नींद खुलने पर तरुण बाहर से कुंडी बंद होने पर सन्न रह गया।
विज्ञापन

उसके शोर मचाने पर बरामदे में लेटी मां बिटान ने कुंडी खोली। कमरे से बाहर निकला तरुण बगल के कमरे में रखी अलमारी व बक्से का ताला टूटा व सामान बिखरा देख बेहाल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर जल्द खुलासे का भरोसा दिलाया है। एसओ ओमप्रकाश रजक ने बताया कि तहरीर मिली है, जल्द घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed