{"_id":"5f6ceb698ebc3edecb504fec","slug":"crime-unnao-news-knp5846166178","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती से छेड़छाड़ के आरोप में दरोगा लाइन हाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवती से छेड़छाड़ के आरोप में दरोगा लाइन हाजिर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरास। कूड़े को लेकर हुए विवाद में आरोपियों पर कार्रवाई से असंतुष्ट युवती द्वारा छेड़छाड़ का आरोप लगाए जाने के बाद आरोपी दरोगा को लाइन हाजिर कर दिया गया है। एसपी द्वारा गठित टीम में शामिल सीओ बांगरमऊ और महिला इंस्पेक्टर मामले की जांच कर रही हैं। उनका कहना है कि जल्द एसपी को रिपोर्ट दी जाएगी।
औरास थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने बुधवार को पुलिस अधीक्षक से मिलकर शिकायत की थी कि उसका कुछ दिन पहले मोहल्ले में कूडे़ को लेकर कुछ लोगों से विवाद हो गया था। उसकी शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों पर शांति भंग की कार्रवाई की थी। आरोपियों ने उसे तमंचा दिखाकर धमकाया था। सही धारा लगाने के लिए वह दरोगा से बात करने के लिए अपनी मां के साथ औरास थाने आई थी। तभी दरोगा ने उसे अपने कमरे में बुलाकर मां को प्रार्थनापत्र की फ ोटोकॉपी कराने भेज दिया और उसके साथ छेड़छाड़ की।
मां के लौटने पर उसने जानकारी दी तो दरोगा ने मुकदमे में फ ंसाने की धमकी दी। उन्होंने थाना प्रभारी से शिकायत की, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। एसपी आनंद कुलकर्णी ने बुधवार को ही सीओ बांगरमऊ अंजनी कुमार राय और महिला इंस्पेक्टर अर्चना गौतम को जांच दी थी। दोनों जांच अधिकारियों ने उसी समय औरास थाने आकर दरोगा और युवती के बयान दर्ज किए थे। बुधवार रात में ही एसपी ने आरोपी दरोगा को लाइन हाजिर कर दिया। गुरुवार को दूसरे दिन सीओ और महिला इंस्पेक्टर औरास थाने पहुंचे और युवती के फिर बयान दर्ज किए। सीओ अंजनी कुमार राय ने बताया कि कुछ बिंदुओं पर जांच शेष है।