फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   crime

एटीएम बदलकर मजदूर के खाते से पार किए 1 लाख

Fri, 04 Sep 2020 08:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2020 08:48 PM IST
विज्ञापन
crime
पुरवा। जालसाज ने एटीएम बदलकर मजदूर के खाते से 1 लाख से अधिक की धनराशि निकाल ली। इसकी जानकारी होने पर पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर दी।
विज्ञापन

कोतवाली के गांव तुसरौर निवासी राजू पुत्र ललऊन मद्रास में आइसक्रीम फैक्टरी में काम करता था। लॉकडाउन में घर आ गया था। 31 अगस्त को कोतवाली के सामने एटीएम से पैसे निकालने गया था। पैसे न निकाल पाने पर पीछे खड़े एक युवक से सहायता मांगी। युवक ने एटीएम ले लिया और पासवर्ड पूछा। इसके बाद उसने राजू से उसके एटीएम से रुपये न निकलने की बात कही और उसका कार्ड बदल दिया।

राजू वहां से चला आया। तीन सितंबर को जब राजू एसबीआई बैंक पहुंचा और विड्राल से पैसे निकालने की कोशिश की। पैसा न निकलने पर जब पासबुक में इंट्री कराई तो उसके खाते में मात्र 97 रुपये ही मिले। पीड़ित ने बताया कि उसके खाते से 107200 रुपये निकल गए। राजू ने कोतवाली में तहरीर दी। कोतवाल अनिल सिंह ने बताया कि एटीएम बदलकर पैसे निकाले गए हैं। शिकायत साइबर सेल भेज दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed