{"_id":"5e2c8eed8ebc3e7090294da9","slug":"crime-unnao-news-knp5406757174","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाद के बाद मेहमानों को पीटा, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवाद के बाद मेहमानों को पीटा, तीन घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंजमुरादाबाद। बेहटामुजाबर थानाक्षेत्र के रसूलपुर रूरी में चंदर पुत्र शीतल के घर मेहमान आए थे। उनसे किसी बात को लेकर रात में झगड़ा हो गया। इससे मेहमान अपनी बाइक से घर चल दिए। आगे चलकर ग्रामीणों ने उन्हें लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे की सर्विस रोड पर रोक लिया और लाठीडंडों से पीट दिया। इसमें नगर पुलिस चौकी क्षेत्र के ग्राम चोरहा निवासी गोवर्धन पुत्र कालीचरन, पुन्नामऊ निवासी महिपाल पुत्र पृथ्वी और खंभौली निवासी सुनील रैदास घायल हो गए। जिन्हें बांगरमऊ स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।
शनिवार सुबह शौच के लिए गए लोगों ने टूटी हुई बाइक पड़ी देखी तो पुलिस को सूचना दी। मौके पर मौजूद बेहटामुजाबर थाना पुलिस ने बाइक के नंबर से उसके मालिक से बात की तब घटना का खुलासा हुआ। इसके बाद गांव के चंदर पुत्र शीतल, अवधेश व पवन पुत्र बेचेलाल के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। थाना प्रभारी राघवन कुमार सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।