{"_id":"5d769e788ebc3e93cb76443e","slug":"crime-unnao-news-knp5126139189","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशेड़ियों का ढाबे पर बवाल, जमकर मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशेड़ियों का ढाबे पर बवाल, जमकर मारपीट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। लखनऊ-कानपुर हाईवे पर सदर कोतवाली क्षेत्र के शिवसिंहखेड़ा गांव स्थित ढाबा पर रविवार देर रात नशा कारोबारियों की ढाबा पर मौजूद दूसरे गुट से नशेबाजी को लेकर जमकर मारपीट हुई। नशेबाजों ने तमंचे की बट से हमला कर दूसरे गुट के एक युवक को लहूलुहान कर दिया। पुलिस ने तीन नशा कारोबारियों को मौके से गिरफ्तार कर घायल दूसरे गुट के युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। सोमवार की सुबह पकड़े गए तीनों लोगों का शांतिभंग में चालान कर दिया गया।
गंगाघाट थाना क्षेत्र में नशा और सट्टा का बड़े स्तर कारोबार करने वाले मिंटू श्रीवास्तव व शरद शुक्ला अपने छह साथियों के साथ रविवार की रात 11 बजे सदर कोतवाली क्षेत्र के हाईवे पर स्थित जनता ढाबा में खाना खाने पहुंचा। ढाबा के पीछे शिवसिंहखेड़ा गांव का आशीष यादव भी अपने 8-10 साथियों के साथ ढाबा पहुंचा था। पहले दोनों गुटों ने शराब पी फिर खाना खाने के दौरान हुई टोकाटोकी में दोनों गुट आमने-सामने हो गए। ढाबा संचालक कुछ समझ पाता दोनों गुटों में मारपीट शुरू हो गई। ढाबा की कुर्सियां भी तोड़ी गईं। इस दौरान नशा कारोबारी गुट ने आशीष यादव के सिर पर तमंचे की बट से हमला कर दिया। इससे वह लहूलुहान हो वहीं गिर गया। इसी बीच किसी ने पुलिस को घटना की जानकारी दे दी। पुलिस मौके पर पहुंचती इससे पहले दोनों गुटों के कई लोग वहां से भाग निकले। मौके से पुलिस ने मिंटू श्रीवास्तव, शरद शुक्ल व मुकेश को हिरासत में लेने के साथ घायल आशीष को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।