{"_id":"624490db5c04ab4a1c583a67","slug":"crime-news-unnao-news-knp688398440","type":"story","status":"publish","title_hn":"फंदे से लटका मिला महिला का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फंदे से लटका मिला महिला का शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीघापुर। थानाक्षेत्र के गंगासेवकखेड़ा गांव में महिला का शव घर के कमरे में फंदे से लटका मिला। सुबह सास ने घटना की सूचना पुलिस को दी, लेकिन खुदकुशी की वजह स्पष्ट नहीं कर सके। पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की बात कही है।
गंगासेवकखेड़ा गांव निवासी अरविंद दिल्ली में रहकर प्राइवेट नौकरी करता है। उसकी पत्नी अंजना (28) दो बच्चों, सास गंगादुलारी व ससुर चंद्रभान के साथ ससुराल में रह रही थी। मंगलवार रात खाना खाने के बाद वह बच्चों के साथ बरामदे में लेट गई। बुधवार सुबह चारपाई पर अंजना को न देख सास ससुर घबरा गए। वह लोग कमरे में गए, तो दरवाजा बंद मिला। उन लोगों ने किसी तरह दरवाजा तोड़ा, तो भीतर अंजना का शव छत के कुंडे के सहारे साड़ी से लटका मिला।
घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारवाया। साथ ही चंद्रभान से मामले की जानकारी दी। थाना प्रभारी विनोद कुमार मिश्र ने बताया कि अभी तक किसी तरह के आरोप को लेकर तहरीर नहीं मिली है। तहरीर व पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।