फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   crime news

लखनऊ-कानपुर हाईवे पर लगा जाम

Sat, 26 Mar 2022 12:33 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 26 Mar 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
crime news
उन्नाव। लखनऊ में भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण कार्यक्रम के कारण लखनऊ-कानपुर हाईवे पर रूट डायवर्जन रहा। भारी वाहनों को लखनऊ की ओर नहीं जाने दिया गया। इसके कारण उन्नाव-रायबरेली हाईवे, फतेहपुर-भगवंतनगर मार्ग, पुरवा, बांगरमऊ और चकलवंशी-बिठूर मार्ग सहित अन्य मार्गों पर वाहनों का दबाव बढ़ने से यातायात दिन भर रेंगता रहा। शुक्रवार देर शाम लखनऊ की ओर से आने वाले वीआईपी वाहनों के लिए ट्रैफिक रोका गया तो लखनऊ-कानपुर हाईवे पर करीब 10 किमी लंबा जाम लग गया।
विज्ञापन

लखनऊ-कानपुर हाईवे पर शुक्रवार सुबह से ही कई स्थानों पर पुलिस की ड्यूटी लगा दी गई। लखनऊ की ओर जाने वाले वाहनों को रायबरेली हाईवे, पुरवा रोड, अजगैन मार्ग और मियागंज मार्ग की ओर मोड़ दिया गया। इन मार्गों पर यातायात दिन भर रेंगता रहा। हाईवे पर अजगैन थाने के बगल से मोहान की ओर भारी वाहनों को मोड़ा गया। इससे कानपुर से लखनऊ जाने वाली लेन पर दिन में कई बार जाम लगा। पुलिस को जाम खुलवाने में जूझना पड़ा। जाजमऊ की ओर से आने वाले वाहनों को आजाद मार्ग चौराहे से रायबरेली हाईवे पर भेजा गया। कानपुर आने-जाने वाले वाहनों का दबाव बढ़ने से बैराज मार्ग पर दिन भर यातायात का दबाव रहा।
विज्ञापन

बांगरमऊ पुलिस ने कल्याणी नदी पुल पर वाहनों को रोका। इससे बिल्हौर मार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लगी रही। सरकार का शपथ ग्रहण संपन्न होने के बाद नए मंत्रियों व अन्य वीआईपी के वाहनों का काफिलों का लौटना शुरू हुआ तो अन्य ट्रैफिक को रोकने से शहर में हाईवे से सोनिक तक करीब दस किमी लंबा जाम लगा। वहीं नवाबगंज टोल प्लाजा पर वाहनों की लंबी कतारें लगीं। देर रात आवागमन सुचारु हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

यातायात व्यवस्था में लगाए गए एसडीएम, सीओ, यातायात प्रभारी और कई थानों की पुलिस वाहनों को रोकने और रूट डायवर्जन के लिए दिन भर जुटी रही। उपजिलाधिकारी विकास कुमार और सीओ राजकुमार शुक्ला पुरवा से लखनऊ जिले की सीमा पर स्थित बनी पुल तक भ्रमण करते रहे। जबकि एसडीएम देवेंद्र प्रसाद और सीओ पंकज सिंह जाजमऊ गंगा पुल से दही चौकी तक यातायात व्यवस्था संभाले रहे।

लखनऊ कानपुर हाइवे पर लगे जाम में फंसे वाहन। संवाद

लखनऊ कानपुर हाइवे पर लगे जाम में फंसे वाहन। संवाद- फोटो : UNNAO

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed