फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   crime news

मौसेरी बहन को बचाने में गंगा नदी में डूबी लड़की

Sun, 20 Mar 2022 11:18 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 20 Mar 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
crime news
गंगा नदी में डूबी किशोरी की खोजबीन करते गोताखोर । संवाद - फोटो : UNNAO
पाटन (उन्नाव)। बक्सर में गंगा स्नान के दौरान डूब रही मौसेरी बहन को बचाने में किशोरी डूब गई। पुलिस गोताखोरों की मदद से उसकी तलाश करा रही है।
विज्ञापन

फतेहपुर के कस्बा बिंदकी के कटरा मोहल्ला निवासी सुरेंद्र की बेटी काजल (16) बारासगवर थाना क्षेत्र के कांटी मुबारकपुर गांव में मौसा रामप्रसाद के घर पर रहकर पढ़ाई करती है। भाईदूज पर रामप्रसाद परिवार के लोगों के साथ गंगा स्नान करने बक्सर घाट गए थे। काजल भी उनके साथ थी। स्नान के दौरान रामप्रसाद की बेटी हिमांशी (10) का पैर सीढ़ियों से फिसल गया और वह गहराई में चली गई। मौसेरी बहन काजल उसे बचाने के लिए गई तो वह भी डूबने लगी। घाट पर खड़े जवान ने दोनों को डूबता देखकर नदी में छलांग लगाई और हिमांशी को बचा लिया। हिमांशी को किनारे छोड़कर जब तक वह काजल को बचाने जाता, वह डूब गई।

सूचना पर पुलिस बल के साथ पहुंचे बक्सर चौकी प्रभारी आशुतोष मिश्रा ने गोताखोरों की मदद से काजल की तलाश कराई, पर सफलता हाथ नहीं लगी। पुलिस ने शुक्लागंज से भी गोताखोरों को बुलवाया। मोटर बोट के जरिये भी खोजबीन कराई। देर शाम तक काजल का पता नहीं चल सका। राजस्व लेखपाल भी स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचे। तहसीलदार दिलीप कुमार ने परिजनों से जानकारी जुटाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed