फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   crime news

हादसों में छह की मौत, 104 घायल

Sat, 19 Mar 2022 11:09 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 19 Mar 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
crime news
सुरेंद्र की फाइल फोटो। संवाद - फोटो : UNNAO
उन्नाव। होली पर्व पर हादसों ने खुशियों के रंग फीके कर दिए। तेज रफ्तार वाहन किसी के परिवार के लिए काल बन गया तो कहीं अन्ना मवेशी के बीच में आने और हेलमेट न लगाने से बाइक सवारों की जान चली गई। माखी, सदर कोतवाली, फतेहपुर चौरासी व सोहरामऊ में हुए अलग-अलग हादसों में छह लोगों की मौत हो गई जबकि 104 लोग घायल हो गए। जिला अस्पताल से पोस्टमार्टम हाउस तक अफरातफरी रही। त्योहार में अपनों को खोने के गम में परिजन बदहवास रहे।
विज्ञापन

हादसा : एक
बाइकों में भिड़ंत, दो युवकों की मौत
चकलवंशी। माखी थाना क्षेत्र के कोटरहिया गांव के पास शुक्रवार देर शाम चकलवंशी-सरोसी मार्ग पर दो बाइकों में टक्कर हो गई। हादसे में सदर कोतवाली क्षेत्र के मगरवारा के मजरा भगाखेड़ा निवासी सुरेंद्र (35) व दूसरी बाइक सवार फतेहपुर चौरासी थाना क्षेत्र के दर्शनखेड़ा निवासी रिंकू पाल की मौके पर मौत हो गई। सुरेंद्र का साढ़ू रामचंद्र घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

सुरेंद्र साढू़ रामचंद्र के घर मोल्हेखेड़ा गया था। वहां से साढू़ को लेकर बाइक से लौट रहा था। रिंकू की मौत से पत्नी विनीता, बेटी वैष्णवी और बेटे आर्यन का बुरा हाल है। सुरेंद्र की मौत से पत्नी सियादुलारी व दो बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। सुरेंद्र व रिंकू हेलमेट नहीं लगाए थे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसा : दो
बाइक पोल से टकराई, हेलमेट न लगा होने से मौत
फतेहपुर चौरासी। थाना क्षेत्र के ग्राम शादुल्लापुर निवासी सुनील कुमार (23) शुक्रवार सुबह मौसेरे भाई के साथ बाइक से घर से कालीमिट्टी चौराहा जा रहा था। गांव से बाहर निकलते ही अन्ना मवेशी के बीच में आने से बाइक अनियंत्रित होकर पोल से टकरा गई। हेलमेट न पहने होने और सिर में गंभीर चोट लगने से सुनील की मौत हो गई, जबकि पीछे बैठा मौसेरा भाई बाल-बाल बच गया। मृतक दो भाई व एक बहन में सबसे बड़ा था। सुनील की मौत से पत्नी रागिनी, बेटी चाहत, भाई सुशील, बहन सुनीता बदहवास हैं। सुनील खेती करता था। (संवाद)
हादसा : तीन
कार पलटने से युवक की मौत
बेहटामुजावर। थाना क्षेत्र के सलेमपुर गांव निवासी पवन मिश्र (32) कब्बाखेड़ा में पानी का प्लांट लगाए था। शुक्रवार को वह कार से बांगरमऊ में लग रहे प्लांट का कार्य देखने जा रहा था। उन्नाव-हरदोई मार्ग पर सदर कोतवाली क्षेत्र में अग्निशमन प्रशिक्षण केंद्र के पास दूध डेयरी के सामने अज्ञात वाहन की टक्कर से उसकी कार पलट गई। हादसे में पवन की मौत हो गई। हादसे की सूचना पर पत्नी श्वेता व मां आरती का रो-रोकर बुरा हाल है। नौ साल की बच्ची के सिर से पिता का साया उठने से परिजन बेहाल हो गए। (संवाद)
हादसा : चार
वाहन की टक्कर से गई जान
नवाबगंज। सोहरामऊ के हिनौरा गांव निवासी अजय (35) शुक्रवार शाम चार बजे बाइक से घर से निकला था। उसकी बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में अजय की मौत हो गई। पुलिस ने परिजनाें को घटना की जानकारी देकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। (संवाद)
हादसा : पांच
अवैध कट से निकलना पड़ा जान पर भारी
नवाबगंज। अजगैन कस्बा चौराहा पर पीएनबी बैंक के सामने सड़क के अवैध कट से निकल रही बाइक को डीसीएम ने टक्कर मार दी। हादसे में अजगैन के महेशखेड़ा गांव निवासी मुन्नालाल की मौत हो गई, जबकि कुरारा गांव निवासी सूरज घायल हो गया। त्योहार के दिन मुन्नालाल की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए था। (संवाद)

घायलों के नाम
शुक्रवार सुबह से शनिवार शाम तक सफीपुर, बांगरमऊ, सदर कोतवाली, बीघापुर, अचलगंज समेत अन्य थाना क्षेत्रों में हुई मार्ग दुर्घटनाओं में 104 लोग घायल हो गए। घायलाें में अचलगंज के पड़री निवासी कैलाश, बांगरमऊ के परशुरामपुर निवासी संतोष, करवासा निवासी कमल, कब्बाखेड़ा निवासी जितेंद्र, मौरावां निवासी राजेंद्र, फाजिलखेड़ा निवासी राजेंद्र, अचलगंज के जमुका निवासी नफीस शामिल हैं। वहीं सदर कोतवाली क्षेत्र के भवनीखेड़ा निवासी मायादेवी, बीघापुर निवासी नीरज, पुलिस लाइन निवासी सुनील, सफीपुर निवासी कमल किशोर, कंचननगर निवासी निखिल, नौरंगाबाद निवासी राज, लखनऊ के राजाजीपुरम निवासी दीपक सहित 104 लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से 22 को कानपुर हैलट रेफर किया गया है।

पवन मिश्र का फाइल फोटो। संवाद

पवन मिश्र का फाइल फोटो। संवाद- फोटो : UNNAO

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed