{"_id":"9700363518dbf1d6c2f3bf38dd083084","slug":"crime-hindi-news-120","type":"story","status":"publish","title_hn":"मूर्ति चोरों पर लगा गैंगस्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मूर्ति चोरों पर लगा गैंगस्टर
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
Updated Sun, 11 Jan 2015 12:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। तीन महीने पहले शहर के बाबूगंज ठाकुर द्वारा मंदिर में हुई मूर्तियों की चोरी में जेल भेजे गए सभी छह बदमाशों के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने गैंगस्टर की कार्रवाई की है। पुलिस के मुताबिक यह गैंग मूर्ति चोरी के अलावा लूट और चोरी की कई वारदातों को अंजाम दे चुका है।
विज्ञापन
शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बाबूगंज में स्थित ठाकुर द्वारा मंदिर में एक नवंबर की रात राधा और कृष्ण की दो मूर्ति और लड्डू गोपाल की एक मूर्ति चोरी हो गई थी। मंदिर के पुजारी संतोष अवस्थी की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज एक सप्ताह बाद मूर्तियां बरामद कर ली थीं।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक लाखों कीमत की इस मूर्ति चोरी की घटना के अलावा यह गिरोह लूट और चोरी की कई वारदातों को अंजाम दे चुका है। कोतवाली पुलिस ने अभियुक्त अभिषेक निवासी नरेंद्र नगर, विक्रम सिंह निवासी बंदूहार, प्रदीप शर्मा निवासी जुराखनखेड़ा, विवेक शुक्ला निवासी बंदूहार और विवेकानंद निवासी खरगौरा पुरवा के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की है।
विज्ञापन
कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र कुमार रघुवंशी ने बताया कि यह गैंग काफी शातिर है और शहर के अलावा आसपास के अन्य थानाक्षेत्रों में आपराधिक वारदातों को अंजाम दे रहा था। मौजूदा समय में सभी अभियुक्त जेल में हैं।