फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Counting personnel training today

मतगणना कार्मिकों का प्रशिक्षण आज

Mon, 06 Mar 2017 12:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव Updated Mon, 06 Mar 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
Counting personnel training today
बैरीकेडिंग लगाते मजदूर। - फोटो : अमर उजाला
11 मार्च को होने वाली मतगणना के लिए लगाए गए कार्मिकों को आज प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके लिए रविवार को अधिकारी प्रशिक्षण संबंधी व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने में जुटे रहे। निराला प्रेक्षागृह में पूरे दिन बैरीकेडिंग व अन्य व्यवस्थाएं की जाती रहीं।
विज्ञापन



मालूम हो कि जिले में 19 फरवरी को मतदान हो चुका है। अब मतगणना की तैयारियां चल रही हैं। 11 मार्च को दही चौकी स्थित वेयर हाउस में वोटों की गिनती कराई जाएगी। इसके लिए जिला प्रशासन ने 10 प्रतिशत रिजर्व सहित 456 कार्मिकों की ड्यूटी लगाई है। इन कर्मचारियों को दो चरणों में प्रशिक्षण दिया जाना है। पहले चरण की ट्रेनिंग सोमवार को निराला प्रेक्षागृह में दी जाएगी। कार्मिक प्रभारी संजीव सिंह ने बताया कि वोटों की गिनती के लिए 456 कार्मिक लगाए गए हैं।
विज्ञापन


इन्हें मास्टर ट्रेनर निराला प्रेक्षागृह में सुबह 10 बजे से एक बजे तक प्रशिक्षण देंगे। कार्मिकों को पहले व्याख्यात्मक और बाद में ईवीएम की भी ट्रेनिंग दी जाएगी। मालूम हो कि हर विधानसभा में 48 मतगणना कर्मी नियुक्त किए गए हैं। एक टेबुल पर चार कार्मिक लगाए जाएंगे। मतगणना के लिए कुल 84 टेबुल होंगी। दूसरे व अंतिम चरण का प्रशिक्षण कार्मिकों को 10 मार्च को दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed