फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Coronavirus news in unnao up, corona crisis

उन्नाव: 14 सीएचसी प्रभारियों का सामूहिक इस्तीफा, मानसिक शोषण और अमर्यादित व्यवहार का आरोप लगाया

Wed, 12 May 2021 07:33 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 12 May 2021 07:33 PM IST
सार

नाराज प्रभारियों ने अफसरों पर गलत व्यवहार करने का आरोप लगाया साथ ही कहा कि उन पर बेवजह दबाव बनाया जाता है। उन्होंने कहा कि दो प्रभारियों को गलत ढंग से हटा दिया गया है।

विज्ञापन
Coronavirus news in unnao up, corona crisis
सीएचसी प्रभारियों ने सामूहिक इस्तीफा दिया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उन्नाव जिले में तैनात 14 चिकित्सकों ने सीएचसी के प्रभारी पदों से बुधवार की शाम सामूहिक इस्तीफा दे दिया। उन्होंने  उच्चाधिकारियों पर दंडात्मक आदेश, अमर्यादित व्यवहार और असहयोग का आरोप लगाया है। सीएमओ कैप्टन डॉ. आशुतोष कुमार ने बताया कि सामूहिक इस्तीफे पर अभी कोई कार्रवाई नहीं की गई है। डीएम से वार्ता के बाद ही कोई निर्णय लिया जाएगा।

विज्ञापन


सामूहिक त्यागपत्र में चिकित्सकों ने कहा है कि हम सभी कोविड संक्रमण से बचाव व रोकथाम के लिए पूरी निष्ठा से काम कर रहे हैं। फिर भी प्रशासनिक अधिकारियों के दंडात्मक आदेश, अमर्यादित व्यवहार और स्वास्थ्य विभाग के उच्चाधिकारियों के असहयोगात्मक रवैये के कारण प्रभारी चिकित्साधिकारियों के विरुद्ध बिना आरोप पत्र दिए व स्पष्टीकरण मांगे दंडात्मक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन


प्रभारी चिकित्साधिकारी असोहा व कार्यवाहक प्रभारी चिकित्साधिकारी फतेहपुर चौरासी को बिना आरोपपत्र दिए व स्पष्टीकरण लिए प्रभारी के पद से हटाकर कोविड कमांड कंट्रोल रूम में लगा दिया गया। एक पक्षीय कार्रवाई से सभी सीएचसी प्रभारी पीड़ित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसा तब है जब कुछ डॉक्टर व स्वास्थ्य कर्मियों की मरीजों की सेवा के दौरान ही कोविड संक्रमण से मौत हो चुकी है। सामूहिक इस्तीफा देने वालों में डॉ. विजय कुमार, डॉ. ब्रजेश कुमार, डॉ. अरुण कुमार, डॉ. संजीव कुमार, डॉ. शरद वैश्य, डॉ. पंकज पांडेय सहित 14 सीएचसी प्रभारियों के नाम हैं। इस्तीफे की प्रति अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य,  महानिदेशक स्वास्थ्य, अपर निदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, डीएम, प्रांतीय चिकित्सा सेवा संवर्ग की केंद्रीय कार्यकारिणी को भी भेजी है।


डीएम रवींद्र कुमार ने गुरुवार को सभी सीएचसी प्रभारियों से वार्ता कर हर संभव मदद का आश्वासन दिया। जिसके बाद सामूहिक इस्तीफा देने वाले सीएचसी के प्रभारी कार्य पर लौट आए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed