फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   corona

कोरोना से वृद्धा की मौत, 56 संक्रमित

Mon, 17 May 2021 12:28 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 17 May 2021 12:28 AM IST
विज्ञापन
corona
उन्नाव। कोरोना से वृद्धा की उपचार के दौरान मौत हो गई। वहीं 56 संक्रमित मिले हैं। संक्रमितों में सबसे अधिक आरटीपीसीआर की जांच में 43 लोग शामिल हैं।
विज्ञापन

पुरवा कोतवाली के गांव मझिगवां निवासी फूलमती (65) के संक्रमित होने पर 12 मई को उन्हें नवाबगंज के सरस्वती मेडिकल कॉलेज कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया था। रविवार को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। संक्रमितों में सफीपुर 1, हसनगंज 2, सिकंदरपुर सरोसी 1, सिकंदरपुर कर्ण 1, बीघापुर 4, औरास 2, सुमेरपुर 2, मियागंज 10, हिलौली 6, बांगरमऊ 1, बिछिया 2, नवाबगंज 11 व शहर के अलग-अलग मोहल्लों के 13 लोग शामिल हैं। इनमें एंटीजन की जांच में 4, आरटीपीसीआर से 43, ट्रूनेट से 4 व अन्य लैब से 5 लोग शामिल हैं।

सीएमओ कैप्टन डॉ. आशुतोष कुमार ने बताया कि कोरोना से वृद्धा की मौत हुई है। वहीं 247 मरीजों की हालत में सुधार हुआ है। इसमें होमआइसोलेशन के 146 व सरस्वती मेडिकल कॉलेज कोविड अस्पताल का एक मरीज शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed