{"_id":"62547a2d88160f74964f514b","slug":"cop-anurag-get-welcome-unnao-news-knp6906723114","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिपाही अनुराग का स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिपाही अनुराग का स्वागत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अचलगंज। गोरखनाथ मंदिर में एक सप्ताह पहले हुए आतंकी हमले में जान पर खेलने वाले सिपाही अनुराग सोमवार को घर पहुंचे तो उनका जोरदार स्वागत किया गया। लोगों ने उनकी बहादुरी को सलाम किया।
गौरी त्रिभानपुर गांव के छोटे से मजरा शंकरखेड़ा निवासी लालू प्रसाद लोधी के पुत्र अनुराग राजपूत 2019 में सिपाही पद पर भर्ती हुए थे। वर्तमान में उनकी तैनाती गोरखपुर के गुरु गोरखनाथ मंदिर पर है। दो अप्रैल को एक आतंकी ने मंदिर में घुसने का प्रयास किया था। अनुराग दो साथियों के साथ उससे भिड़ गए थे। आतंकी को गिरफ्तार करवाने में अनुराग जख्मी भी हो गए थे।
मुख्यमंत्री ने पांच लाख के पुरस्कार की घोषणा कर उन्हें सम्मानित किया था। सोमवार को अनुराग छुट्टी पर घर लौटे तो लोगों ने उनका स्वागत किया। गदनखेड़ा बाईपास पर भाजपा कार्यकर्ता लल्लन लोधी, अचलगंज थाना परिसर में इंस्पेक्टर संदीप शुक्ला ने उनका स्वागत किया। पैतृक गांव संकरखेड़ा पहुंचते ही ग्राम प्रधान विनोद यादव के नेतृत्व में महिलाओं व बच्चों ने पुष्प वर्षा की। इस दौरान राजेश वर्मा, पृथ्वी पाल, राजू,श्याम लाल मौजूद रहे।