फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Contract lineman arrested, colleagues cut electricity

संविदा लाइनमैन गिरफ्तार, नाराज कर्मियों ने काटी कस्बे की बिजली

Fri, 02 Sep 2022 12:45 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 02 Sep 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
Contract lineman arrested, colleagues cut electricity
नवाबगंज। अजगैन बिजली उपकेंद्र में संविदा पर तैनात लाइनमैन पर दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज होने से बुधवार देर शाम पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इससे नाराज साथी कर्मियों ने कस्बे की बिजली आपूर्ति बंद कर दी। इसके बाद कोतवाली का घेराव किया। डीएम से शिकायत के पांच घंटे बाद बिजली आपूर्ति शुरू हुई और हंगामा शांत हुआ।
विज्ञापन

फतेहपुर चौरासी थानाक्षेत्र के ऊगू निवासी संजय नावाबगंज स्थित अजगैन सब स्टेशन में संविदा लाइनमैन के पद पर कार्यरत थे। लाइनमैन पर दो महीने पहले एक गांव निवासी युवती ने दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस जांच कर रही थी। एक सप्ताह पहले पीड़िता के बयान दर्ज कराए गए थे। बाद में न्यायालय से लाइनमैन की गिरफ्तारी के लिए वारंट जारी हो गया। बुधवार देर शाम आरोपी लाइनमैन अजगैन कोतवाली के पास लगा ट्रांसफार्मर बदलने गया था। तभी पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

एसडीओ पुनीत निगम ने बताया कि मामला जानकारी में आने के बाद बिजली आपूर्ति बहाल करा दी गई थी। 33 केवी में फाल्ट होने के बिजली आपूर्ति बाधित थी।
कोतवाल जेबी पांडेय ने बताया कि लाइनमैन पर दुष्कर्म का रिपोर्ट दर्ज होने के साथ कोर्ट से वारंट था। उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed