{"_id":"686697888710fc6ac02eb022ec436755","slug":"continue-to-develop-the-ideals-of-swami-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकास के लिए स्वामी जी के आदर्शों पर चलें ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकास के लिए स्वामी जी के आदर्शों पर चलें
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
Updated Tue, 13 Jan 2015 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में स्वामी विवेकानंद की 152 वीं जयंती धूमधाम से मनाई। विद्यालयों में सांस्कृतिक कार्यक्रम और प्रतियोगिताएं हुईं। इस दौरान कानपुर, उन्नाव खंड स्नातक विधान परिषद प्रत्याशी अरुण पाठक का भाजपा जिलाध्यक्ष राधेश्याम रावत के नेतृत्व में प्रचार अभियान भी चला।
विज्ञापन
विवेकानंद सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज मोतीनगर में स्वामी विवेकानंद का 152 वां जन्मदिवस मनाया गया। इस दौरान हुई कला प्रतियोगिता में प्राइमरी वर्ग में शानू, काजल, शैलेंद्र तथा जूनियर वर्ग में वैष्णवी, अवंतिका, इशिता और सीनियर वर्ग में प्रिया, शतावक्षी, मेनका ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विद्यालय के प्रबंधक नवीन भारतीय ने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। शैलेंद्र, सिद्धार्थ, रोली, प्रखर, निहारिका, महक, आदित्य, सुजल, आयुषी, सुमित आदि छात्र-छात्राओं को सांत्वना पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। यहां जितेंद्र, शहनाज, प्रीती, रश्मि, दीपा, रिमझिम, मुकेश आदि टीचर मौजूद रहे।
विज्ञापन
भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रचार अभियान के तहत अधिवक्ता मिलन कार्यक्रम किया। यहां भाजपा जिलाध्यक्ष राधेश्याम रावत ने कहा कि विवेकानंद जी का सपना था कि भारत के लोगों में नई शक्ति का संचार हो। दलित, पुरोहिताई के छल प्रपंचों और शक्तिशाली वर्ग के अत्याचारों से मुक्त हों।
भूख, गरीबी और और अशिक्षा को वह असभ्यता का प्रतीक मानते थे। इनसे पीड़ित लोगाें के जीवन में खुशहाली लाना उनका सपना था। युवा इसका अनुसरण कर बेहतर समाज की स्थापना के लिए जुट जाएं।
भाजपा के प्रदेश मंत्री वीरेंद्र तिवारी ने कहा कि समाज में पार्टी के पक्ष में माहौल बन गया है। स्नातकों में भाजपा प्रत्याशी को जिताने के लिए उत्साह दिखाई पड़ रहा है। पार्टी कार्यकर्ता भारी जीत के लिए स्नातकों से अपील करें। प्रत्याशी अरुण पाठक ने कहा कि नरेंद्र मोदी की बयार चल रही है।
इस दौरान प्रभान शंकर दीक्षित, किशन पाठक, संजय शुक्ला, सरोज सिंह, बार अध्यक्ष सतीश शुक्ला, गिरीश मिश्रा, नरेंद्र अवस्थी, कमला शंकर अवस्थी, गोविंद दीक्षित, भाजपा मीडिया प्रभारी दुर्गेश चंदेल आदि मौजूद रहे।
सिविल लाइन स्थित गेस्ट हाउस में संस्कार भारती द्वारा स्वामी विवेकानंद व डा. नरेंद्र सिंह सेंगर का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रो. डा. एसपी सिंह ने कहा कि विवेकानंद जी अपने समय के विश्व पथ प्रदर्शक के रूप में जाने जाते थे। इस दौरान मोहनलाल धीरज, रजनींद्र दीक्षित, मधू सेंगर, अतुल मिश्र, रामदेव, कृष्णपाल सिंह चौहान, प्रमोद, डा. वाईएस सेंगर, राम सिंह, गीता मिश्र,रामप्रकाश, ज्ञानवती, किशोर चंद्र अवस्थी आदि मौजूद रहे।
गंजमुरादाबाद प्रतिनिधि के मुताबिक विकासखंड के ग्राम अटवा बैक स्थित स्वामी विवेकानंद इंटर कालेज में सोमवार को विवेकानंद की जयंती समारोह पूर्वक मनाई गई। इस दौरान वक्ताओं ने स्वामी विवेकानंद के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला। इसके अलावा विद्यालय के प्रधानाचार्य जयसिंह कन्नौजिया ने विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके पदचिन्हों पर चलने का आह्वान किया।
इसी कड़ी में छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। इस अवसर पर रामशरण सिंह, गिरवर सिंह, रजनीश कुमार, सरोज कटियार, जयचंद्र, वीरेंद्र कुमार, जितेंद्र कुमार, त्रिजुगी नारायण, सोनी कटियार, लाखन सिंह यादव आदि मौजूद रहे।
नेहरू युवा केंद्र के तत्वावधान में युवा समन्वयक के निर्देशन में एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। यहां स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। यहां मेटर क्लब अध्यक्ष मनीष दीक्षित ने कहा कि युवाओं को राष्ट्र विकास के लिए स्वामी जी के बताए हुए रास्ते पर चलना होगा।