फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Container collides with truck on highway, co-operator dies

हाईवे पर ट्रक से टकराया कंटेनर, सहचालक की मौत

Sun, 09 Aug 2020 12:33 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
Container collides with truck on highway, co-operator dies
लखनऊ-कानपुर हाईवे पर हुसैन नगर चौराहा के पास कंटेनर व ट्रक की भिड़त के बाद क्षतिग्रस्त वाहन। - फोटो : UNNAO
उन्नाव। लखनऊ-कानपुर हाईवे पर शुक्रवार देर रात मांस से भरा कंटेनर कार सवार को बचाने में डिवाइडर लांघते हुए दूसरी दिशा में जाकर ट्रक से टकरा गया। दोनों वाहनों में हुई जोरदार टक्कर से कंटेनर के परखचे उड़ गए। हादसे में कंटेनर के सहचालक की मौके पर मौत हो गई। दोनों वाहनों के पलटने से हाईवे पर जाम लग गया। पुलिस ने जाम खुलवाने के लिए वाहनों को शहर की ओर डायवर्ट कर क्षतिग्रस्त गाड़ियों को हटवा आवागमन शुरू कराया। इस दौरान लगभग 5 घंटे कानपुर से लखनऊ जाने वाले मार्ग पर आवागमन बाधित रहा।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के हुसैननगर और एआरटीओ कार्यालय के बीच हादसा रात करीब एक बजे हुआ। दही औद्योगिक क्षेत्र से मांस लेकर एक कंटेनर कानपुर के लिए चला। इसी बीच हुसैननगर व एआरटीओ कार्यालय के बीच आगे चल रही कार को बचाने में कंटेनर अनियंत्रित हो डिवाइडर लांघते हुए दूसरी दिशा में चला गया और कानपुर से खाद की बोरियां लादकर लखनऊ की ओर जा रहे ट्रक से टकरा गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कंटेनर के आगे के हिस्से के परखचे उड़ गए। हादसे में कंटेनर के सहचालक बदायूं जनपद के थाना सहसवान के भवानीपुर खैरू गांव निवासी सुलेमान (35) पुत्र वाहिद की मौके पर मौत हो गई। जबकि दोनों वाहनों के चालक बच गए। तेज आवाज सुन पास के होटल में मौजूद लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे और पुलिस को घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन

सदर कोतवाल दिनेश चंद्र मिश्र व ललऊखेड़ा चौकी प्रभारी विनोद यादव ने मौके पर पहुंचकर शव पोस्टमार्टम हाउस भेजा। हाईवे पर दोनाें वाहनों के पलट जाने से जाम लग गया। कई किमी तक वाहनों की कतारें लग गई। पुलिस ने आवास विकास चौराहा से छोटे वाहनों को शहर की ओर डायवर्ट कर नगरपालिका के बगल से जाने वाले रास्ते से निकाला। लगभग 5 घंटे बाद सुबह 6 बजे ट्रक यातायात सामान्य हो पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हुआ था तेज धमाका
होटल पर मौजूद लोगों ने बताया कि दोनों वाहनाें के टकराने के बाद तेज धमाका हुआ जिससे सभी कांप गए। बताया कि कंटेनर का केबिन पूरी तरह टूटकर चकनाचूर हो चुका था। यहां तक कि इंजन के पुर्जे भी इधर-उधर टूटे पड़े थे। ट्रक के पीछे व कंटेनर के आगे का टायर भी फ टा मिला। लोगों ने कंटेनर में लदे मांस को ठंडा करने के लिए कंप्रेसर के फ टने का अंदेशा जताया पर कोतवाल ने वाहनों के टकराने से तेज आवाज आने की बात कही।

चौराहों पर बैरियर लगे होने से फंसे वाहन
हाईवे जाम होने पर तमाम वाहन चालक शहर के भीतर से निकलने लगे। लेकिन शनिवार और रविवार की साप्ताहिक बंदी का पालन कराने के लिए पुलिस ने रात में ही शहर के प्रमुख मार्गों पर बैरियर लगा दिए थे। इससे हल्के वाहन तो एकल मार्ग व अन्य रास्तों से निकले लेकिन ट्रक व अन्य बड़े वाहन फंस गए। रात को शहर में कई घंटे यातायात प्रभावित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed