फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   consumer in ots camp

एकमुश्त समाधान योजना से बकाएदार चुका रहे बकाया बिल

Tue, 28 Jun 2022 12:36 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jun 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
consumer in ots camp
उन्नाव। बिजली विभाग ने बकाया बिलों का भुगतान कराने के लिए एक एकमुश्त समाधान योजना चलाई है। योजना में तीन दिन का समय शेष होने से उपभोक्ताओं की भीड़ उमड़ रही है। कई उपभोक्ताओं ने बकाया बिल जमा करने के बाद भी कनेक्शन काटने और बिजली चोरी का मुकदमा दर्ज होने की बात कही है। शहर में अब तक तीन करोड़ 35 लाख रुपये का बकाया जमा हुआ है।
विज्ञापन

सोमवार को अजरैलखेड़ा में शिविर का आयोजन किया गया। जेई विजयपाल यादव ने उपभोक्ताओं की समस्याओं को सुना। इस दौरान 17 बकायेदारों से 69 हजार रुपये वसूल किए गए। साथ ही बिल जमा न करने पर 12 कनेक्शन काट दिए गए।
विज्ञापन

पीडी नगर स्थिति बिजली उपकेंद्र पर गांव नेवरना निवासी राजेश चौरसिया बिल जमा होने के बाद भी मुकदमा दर्ज होने की शिकायत लेकर पहुंचे। राजेश ने बताया कि बिल जमा होने के बाद भी विजिलेंस टीम ने मुकदमा दर्ज करा दिया। अब 10 हजार रुपये पेनाल्टी भरने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं थाना अचलगंज के गांव नेवरना निवासी सुनील कुमार ने 10 हजार रुपये की पेनाल्टी में कुछ छूट देने की बात कही लेकिन बात नहीं बनी। सुनील ने बताया कि उन पर 2790 रुपये का बिल बकाया था उसके बाद भी पिछले वर्ष अक्टूबर में कनेक्शन काट दिया गया। बिल जमा कर दिया लेकिन फिर भी मुकदमा दर्ज हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed