फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   congress

यूथ कांग्रेस का नौकरी संवाद अभियान शुरू

Thu, 04 Feb 2021 09:26 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 04 Feb 2021 09:26 PM IST
विज्ञापन
congress
पार्टी कार्यालय में पत्रकारों से वार्ता करते यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुयश बाजपेयी। - फोटो : UNNAO
उन्नाव। यूथ कांग्रेस ने युवाओं के बेहतर भविष्य के लिए नौकरी संवाद अभियान की शुरुआत ब्लॉक स्तर से की है। अभियान के जरिये यूथ कांग्रेस ने बेरोजगार युवाओं से मिलकर उनसे जुड़ने का संकल्प लिया है।
विज्ञापन

यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुयश बाजपेयी ने पार्टी कार्यालय में बताया कि यूथ कांग्रेस कार्यकर्ता ब्लॉकों में जाकर बेरोजगार नौजवानों को बेरोजगारी फार्म और मिस्ड कॉल के माध्यम से जोड़ेंगे। साथ ही युवाओं की शक्ति को संगठित करके सूबे को एक बेहतर प्रदेश बनाने का संकल्प लेंगे।
विज्ञापन

आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश जो कभी अपनी युवा शक्ति की वजह से भारत का केंद्र बिंदु हुआ करता था। आज कई दशक से गैर जिम्मेदार सरकारों की अनदेखी की वजह से बेरोजगारी और प्रवासी मजदूरों की राजधानी के रूप में जाना जा रहा है। प्रदेश और जनपद में लाखों युवा अपनी नौकरियों में चयन का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि अभियान 39 दिन चलेगा। उधर, यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष बनने के बाद पहली बार जनपद आए सुयश बाजपेयी का लखनऊ बाईपास से लेकर हरदोई पुल तक जोरदार स्वागत किया। इस दौरान उनके साथ प्रदेश महासचिव मुकेश वाल्मीकी, सचिव राजेंद्र लोधी, ध्रुव शुक्ला, नबी सिंह, सिराज अहमद, अभिषेक सिंह राठौर, प्रतीक सिंह, आशू मिश्रा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed