{"_id":"a56dd6fc6411e2ebf60afc0c2e277ba1","slug":"congress-outspoken-against-anti-farmer-policies-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ कांग्रेस मुखर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ कांग्रेस मुखर
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
Updated Sun, 12 Apr 2015 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। किसानों और खेत मजदूरों की समस्याआें को लेकर केंद्र एवं प्रदेश सरकार की किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ कांग्रेस पार्टी ने शनिवार को पद यात्रा निकाली। पूर्व सांसद अन्नू टंडन एवं कांग्रेस जिलाध्यक्ष हसन वासिफ ने सभा की।
सुमेरपुर ब्लाक के गांव खेसुवा, पोरई, जियाखेड़ा, दुर्गागंज, भातनखेड़ा, कुशहा, हिन्दुनगर, बिहार, राधागंज, आदि गांवों के लगभग 12 किमी मार्ग की पद यात्रा करने के बाद राधागंज बाजार में आयोजित सभा में पूर्व सांसद अन्नू टण्डन ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार की किसान विरोधी नीतियों के कारण किसान परेशान है।
इन सरकारों की गलत नीतियों की वजह से देश का अन्नदाता तिल-तिल कर मरने को मजबूर है। सत्ता में बैठे लोग किसानों की ओर ध्यान नहीं दे रहे। कांग्रेस पार्टी संघर्ष कर उनका हक दिलागी। पार्टी के प्रदेश सचिव अशोक धानविक ने कहा कि किसान एवं खेतिहर मजदूरों के हक की लड़ाई के लिए 19 अप्रैल को नई दिल्ली रामलीला मैदान में रैली का आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन
प्रदेश युवक कांग्रेस अध्यक्ष इंजी. अंकित परिहार ने कहा कि वर्तमान में केंद्र की मोदी सरकार ने हर स्तर पर देश की जनता को भ्रमितकर उनसे झूठे वादे किए और किसानों को मौत के मुंह पर लाकर खड़ा कर दिया। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हसन वासिफ ने कहा कि आज देश का किसान एवं खेतिहर मजदूर अपनी जिंदगी का सबसे दुर्दिन दिन देख रहा है। उनको खराब फसल का उचित मुआवजा नहीं दिया जा रहा है।
रैली में प्रमुख रूप से भगवती सिंह विशारद, वीरप्रताप सिंह, कमल तिवारी, राज कुमार लोधी, मनवीर सिंह, नागेंद्र सिंह, शिव कुमार शुक्ला, विनोद बाजपेई, मुन्नू शुक्ला, राम गोपाल त्रिवेदी, पुष्पेंद्र सिंह, शीतला प्रसाद, महेश तिवारी, गया प्रसाद, पूनम पटेल, छेदी सिंह, बीडी सिंह, सौरभ मिश्रा आदि रहे।