{"_id":"3fb6ce74f31d6a968ac95a444f0a20e5","slug":"congress-acivist-lashed-at-sp-and-bjp-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा व भाजपा पर बरसे कांग्रेसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा व भाजपा पर बरसे कांग्रेसी
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
Updated Fri, 06 Nov 2015 12:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश में सपा व केंद्र की भाजपा नीतियों के विरोध में कांग्रेसियों ने सांसद अन्नू टंडन के नेतृत्व में झाड़ी शाह बाबा मजार के निकट धरना प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
अन्नू टंडन ने कहा कि देश व प्रदेश में बदहाली के हालात हैं। आम जनता त्राहि-त्राहि कर रही है। महंगाई चरम पर है। गरीब तबकों के लोगों को बुनियादी जरूरतों को पूरा करने में मुश्किलें उठानी पड़ रही हैं। दाल प्याज जैसी आवश्यक वस्तुओं के दाम बढ़ते जा रहे हैं। गरीब परिवारों के लोगों को पेट भर खाना नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन
जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष हसन वासिफ ने कहा कि देश व प्रदेश में राजनीतिक हितों के लिए सांप्रदायिक माहौल को खराब करने का घृणित प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
आए दिन सांप्रदायिक दंगों से जनमानस को भारी जानमाल का नुकसान उठाना पड़ रहा है। दंगाें की घटनाआें में सरकार के प्रतिनिधियों की भूमिका भी संदिग्धता के घेरे में है।
वाराणसी महानगर की घटना का संत समाज पर हुई बर्बरता का विरोध करने वाले स्थानीय कांग्रेस विधायक अजय राय पर गई एकतरफ कार्रवाई एवं रासुका तामील किए जाने का कांग्रेस विरोध करती है।
इसके बाद सभी ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को दिया। इस दौरान राजीव रत्न राजवंशी, हाजी सैय्यद इरफान, सलमान शाहिद, अनवर खुर्शीद, राजकुमारी, शशिकांत मिश्रा, जयसिंह, अनुराग सिंह, अजय श्रीवास्तव, उदय प्रकाश यादव, दिलीप सिंह, यश्करन पटेल, आलोक कुमार, विजय शंकर आदि मौजूद रहे।