{"_id":"6195427f1d4e4a0870357a6c","slug":"confirmation-of-scrubtyphus-disease-in-young-man-unnao-news-knp6645851116","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक में स्क्रबटाइफस रोग की हुई पुष्टि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक में स्क्रबटाइफस रोग की हुई पुष्टि
विज्ञापन
उन्नाव। हसनगंज कस्बा निवासी किसान अनिल कुमार पुत्र ओमनाथ को काफी समय से बुखार आ रहा था। परिजनों ने उसे लखनऊ के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया था। वहां जांच में युवक में स्क्रब टाइफस नाम के रोग की पुष्टि हुई है।
सीएमओ डॉ. सत्यप्रकाश ने बताया कि स्क्रब टाइफस पशुओं के शरीर में पाए जाने वाले पिस्सू से फैलने वाली बीमारी है। यह पिस्सू के खून चूसने से होती है जो काटने पर लार छोड़ देते हैं।
इससे रिकेटसिया नाम का वायरस इंसान के शरीर में प्रवेश कर जाता है। जो खून की प्लेटलेट्स को तेजी से कम करता है और मरीज की हालत बिगड़ जाती है।