{"_id":"5f4d507a8ebc3ee4fd6843c6","slug":"condolences-on-the-demise-of-the-former-president-unnao-news-knp579965363","type":"story","status":"publish","title_hn":"शोकसभा कर पूर्व राष्ट्रपति को दी श्रद्धाजंलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शोकसभा कर पूर्व राष्ट्रपति को दी श्रद्धाजंलि
विज्ञापन
उन्नाव। भाजपा कार्यालय में भारत के पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के निधन पर शोक सभा हुई। जिलाध्यक्ष राजकिशोर रावत ने कहा कि भारत के पूर्व राष्ट्रपति एवं भारतरत्न से सम्मानित प्रणब मुखर्जी के निधन का दुखद समाचार प्राप्त हुआ। यह हम सभी के लिए एक अपूरणीय क्षति है। ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को शांति एवं परिजनों व समर्थकों को यह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
सांसद साक्षी महाराज, सदर विधायक पंकज गुप्ता, स्नातक विधायक अरुण पाठक, जिला पंचायत अध्यक्ष संगीता सेंगर, सफीपुर विधायक बंबालाल दिवाकर, मोहान विधायक बृजेश रावत, भूमि विकास बैंक के अध्यक्ष संजीव त्रिवेदी, पुत्ती लाल गौतम, जिला महामंत्री बिपिन मिश्रा, नूतन सिंह, आशीष बाजपेयी, अवधेश कटियार, पूर्व जिलाध्यक्ष श्रीकांत कटियार व सरोज सिंह चौहान आदि ने भी गहरा शोक व्यक्त किया।
वहीं, कांग्रेस के पीसीसी सदस्य दिनेश शुक्ला, वीर प्रताप सिंह, अंकित सिंह परिहार, अजीत किशोर श्रीवास्तव, हरिप्रसाद कुरील ने दुख व्यक्त किया है। संवाद