{"_id":"68c472b9c683cd3e980f42ca","slug":"compost-on-committees-farmers-are-returning-depressed-unnao-news-c-221-1-uno1004-136919-2025-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: समितियों पर नहीं मिल रही खाद, मायूस लौट रहे किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: समितियों पर नहीं मिल रही खाद, मायूस लौट रहे किसान
विज्ञापन
फोटो नंबर-24-बछौली स्थित समिति पर ताला खुलने का इंतजार करते किसान। संवाद
औरास/ फतेहपुर चौरासी। साधन सहकारी समितियों पर खाद की मारामारी कम नहीं हो रहीं है।किसानों ने आरोप लगाया कि सचिव अपने चहेतों को खाद दे रहे हैं। शुक्रवार को भी कई समितियों पर ताला लग रहा है। इससे किसान मायूस होकर लौट गए।
औरास क्षेत्र के शाहपुर तोंदा, मवई, दिपवल, झब्बरा, रामपुर गढ़ौंवा, टिकरा समाद, परसहरा, सीमऊ सहित दस समितियां बंद रहीं। वहीं औरास समिति के सचिव अलोक कुमार समिति से एक किलोमीटर दूर सीएचसी के पीछे बने गोदाम से अपने चहेतों को खाद वितरण कर निकल गए। किसान समिति खुलने का इंतजार करते रहे। लेकिन सचिव समिति नहीं पहुंचे। काफी देर इंतजार के बाद किसान मायूस होकर लौट गए।
यहीं हाल मवई ,बछौली, रामपुर गढ़ौवा सहित अन्य समितियों पर किसान खाद लेने के लिए सुबह से ही धूम में खड़े रहे। लेकिन समिति के ताले नहीं खुले। किसान शिवकुमार, लल्लन प्रसाद, विक्रम, मंजीत, महेंद्र आदि ने बताया कि खाद के लिए प्रतिदिन समिति के चक्कर लगा रहे हैं। लेकिन खाद नहीं मिल पा रही हैं।
विज्ञापन
वहीं फतेहपुर चौरासी ब्लाॅक की नौ साधन सहकारी समितियों में से शुक्रवार को चार समितियों में खाद का वितरण किया गया। एडीओ कोआपरेटिव आरके वर्मा ने बताया कि शुक्रवार को भड़सर नौशाहरा, फरदापुर, बबुरिहा व सैंता समितियों में खाद का वितरण किया गया।