{"_id":"a42792add1dcf01fc2f754e34e06656b","slug":"compensation-chaque-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रभारी मंत्री ने किसानों को दी मुआवजे की चेक ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रभारी मंत्री ने किसानों को दी मुआवजे की चेक
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
Updated Sat, 11 Apr 2015 12:21 AM IST
विज्ञापन
सफीपुर। ओलावृष्टि और बारिश से तबाह हुए किसानों को जनपद के प्रभारी मंत्री शिवप्रताप सिंह ने 3730 किसानों 87 लाख रुपये के चेक मुआवजे के तौर पर बांटे। आश्वासन दिया कि फसलों के नुकसान के लिए किसानों को 12 करोड़ रुपये जल्द बांटा जाएगा। इस दौरान विधायक सुधीर रावत ने भी किसानों को हर संभव मदद दिलाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
प्रभारी मंत्री ने फतेहपुर चौरासी ब्लाक के ग्राम बरौंकी पहुंचकर वहां 676 किसानों को 15,23,217 रुपये की चेक दीं। इसके बाद ग्राम बारीथाना में सर्वाधिक 1763 किसानों को 45,70,938 रुपये की चेक दीं। ग्राम नासिरपुर में 802 किसानों को 18,40,366 रुपये की चेक और ग्राम परशुरामपुर पट्टी के 489 किसानों 7,59,618 रुपये की चेक वितरित कीं। इस दौरान प्रभारी मंत्री द्वारा क्षेत्र के चार गांवों के कु ल 3730 किसानों को 86,94,133 रुपये का मुआवजा दिया गया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि ओलावृष्टि और बारिश से फसलों को भारी क्षति हुई है। अभी गांवों के हजारों किसान उनकी नजर में हैं। जो डिमांड राशि के अनुसार प्रशासन की सूची में शामिल किए जाएंगे और उन्हें सहायता राशि दी जाएगी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि जनपद को मुआवजे के रूप में छह करोड़ रुपये मिल चुके हैं और 12 करोड़ रुपये और आ गए हैं। जिन्हें जल्द किसानों में बांटा जाएगा। किसानों को सपा सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं में मुफ्त सिंचाई, खाद और बीज की उपलब्धता का उदाहरण देते हुए कहा कि किसानों के हित का विचार शासन की प्राथमिकता है।