फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Colorful presentation tells the people's heart

रंगारंग प्रस्तुति से लोगों का मन मोहा

Sun, 20 Dec 2015 12:34 AM IST
अमर उजाला, उन्नाव
अमर उजाला, उन्नाव Updated Sun, 20 Dec 2015 12:34 AM IST
विज्ञापन
Colorful presentation tells the people's heart

सर सैय्यद शिक्षण संस्थान के वार्षिकोत्सव में बच्चों की रंगारंग प्रस्तुति ने लोगों का मन मोह लिया। पीटी प्रदर्शन के माध्यम से खेलों का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि राज्य सूचना आयुक्त कमिश्नर हैदर अब्बास रिजवी ने मसाल जलाकर खेलों की शुरुआत की। कक्षा एक से तीन तक के बच्चों ने पीटी प्रदर्शन के माध्यम से पर्यावरण प्रदूषण से विश्व को बचाने का कार्यक्रम प्रस्तुत किया। बच्चों ने पेड़ों के कटने व उसके प्रभाव को भी दर्शाया। इसमें इकरा, लवीजा, शानवी, श्रेयांस, अली जाफरी, वैश्रवी, निस्बा, अंश सिंह, अजान, सृष्टि, संजना, फातिमा, अनुष्का, अभिनव, प्रभात, किरत जैदी आदि ने हिस्सा लिया। कक्षा छह से आठ तक के बच्चों ने भारत की एकता को पंक्ति बद्ध होकर दर्शाया और महात्मा गांधी के आदर्श 'बुरामत देखो, बुरामत सुनो और बुरा मत कहो के अलावा अंत में भारतीय ध्वज को बनाकर एक अनुपम छटा बिखेरी। इसमें सृजल, अरीशा, विजय लक्ष्मी, मरियम, प्रज्ञा, अखिलेश, अतुल, शिफानसरा, शादमानक आदि बच्चों का प्रदर्शन सराहा गया। कक्षा नौ, दस व ग्यारह के बच्चों ने समूहगान प्रस्तुत किया। जिसमें गीत के माध्यम से लोगों को यह बताया गया कि एकता में अपार शक्ति है। कार्यक्रम में इब्रा, जूहैब, सूरज, विकास, अरमान, मुकुल, फिरदौसी, दिव्या, सरमीन, कशिश, काजल व ऐनम आदि छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। बालिकाओं में मानसी, जोया, सबिहा, ऐनम, श्रेया, प्रेरणा, राधिका, आकांक्षा, काजल के द्वारा बनाया गया पिरामिड सराहा गया। इस दौरान मेधावियों को सम्मानित भी किया गया। मुख्य अतिथि का स्वागत प्रधानाचार्या सादिया कमाल ने किया। इस दौरान चंद्रशेखर, सुधांसु, निशा, तलत, तबस्सुम, शादाब, राजकुमार, रत्नेश, रवीश, प्रियंका, बुशरा, असमा खान, रचना, आदिल सहित अन्य मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed