फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Colored lights bathed the sky lift

सतरंगी रोशनी से नहा उठा आसमान

Wed, 11 Nov 2015 10:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव Updated Wed, 11 Nov 2015 10:36 PM IST
विज्ञापन
Colored lights bathed the sky lift

उन्नाव। प्रकाश का पर्व दिवाली बुधवार को जिले भर में धूमधाम से मनाया गया। लोगों ने इस दिन सुबह से ही माता लक्ष्मी व भगवान गणेश के पूजन के लिए तैयारियां शुरू कर दी थी। शाम को सभी ने पूजन के साथ अपने परिवारों के लिए सुख-समृद्धि की कामना की। व्यापारियों ने भी अपने प्रतिष्ठानों में लक्ष्मी गणेश के अलावा प्रतिष्ठान की खाता बही का पूजन किया।

विज्ञापन


पूजन के बाद सभी ने दीपक जलाकर घरों को रोशन किया और फिर प्रसाद ग्रहण किया। दिवाली मनाने के पीछे मान्यता है कि कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की अमावस्या को भगवान राम चौदह वर्ष के वनवास से अयोध्या लौटे थे। उनके अयोध्या लौटने के बाद अयोध्या वासियों ने पूरी अयोध्या को दीपकों से रोशन कर दिया था। तभी से इस दिन को दिवाली के रूप में मनाया जाता है। बुधवार को भी जैसे ही शुभ मुहूर्त की शुरुआत हुई लोगों ने पूजन की तैयारियां शुरू कर दी। सभी अपने परिवारों के साथ मिलकर माता लक्ष्मी, भगवान गजानन, मां गंगा व भगवान कुबेर की पूजा की। इसके बाद सभी ने घरों को दीपकों की रोशनी से रोशन किया। शाम होते ही पूरा शहर दूधिया रोशनी से नहा गया।
विज्ञापन


पूजन के समय सभी ने ईश्वर को लइया, खील, खिलौना, गट्टा व मिठाइयों का प्रसाद चढ़ाया और फिर परिवार के साथ प्रसाद ग्रहण किया। इसके बाद पटाखों का दौर चला। लोगों ने अपने घरों की छतों पर जाकर पटाखे छुड़ाना शुरू किया। पटाखों से आसमान में सतरंगी रोशनी की छटा बिखर गई। यह सिलसिला देर रात तक चलता रहा। इसके अलावा व्यापारियों ने भी अपने प्रतिष्ठानों में लक्ष्मी गणेश की पूजा की। इसके साथ ही सभी ने अपने व्यवसाय से जुड़े खाता बही आदि की भी पूजा की। इसके बाद लोग अपने दोस्तों, रिश्तेदारों व अन्य संबंधियों को प्रकाश पर्व की बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed