{"_id":"6702f642f01ae434870dd9f4","slug":"collision-between-two-bikes-woman-dead-policeman-injured-unnao-news-c-221-1-sknp1054-120868-2024-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: दो बाइकों में टक्कर, महिला की मौत, सिपाही घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: दो बाइकों में टक्कर, महिला की मौत, सिपाही घायल
विज्ञापन
हसनगंज (उन्नाव)। लखनऊ-बांगरमऊ मार्ग पर महुआ चौराहे के पास दो बाइकों में सीधी टक्कर में महिला की मौत हो गई। हादसे के बाद दूसरा बाइक सवार भाग गया।
सफीपुर कोतवाली के बृजपालपुर गांव निवासी बालेंद्र प्रताप यादव (25) वर्ष 2020 से फौज में हैं। इस समय वह लखनऊ के कमांड सेंटर में सिपाही हैं।
रविवार को पत्नी मनीषा (23) के साथ बाइक से गांव जा रहे थे। लखनऊ-बांगरमऊ मार्ग पर महुआ चौराहा के पास एक बाइक गांव के रास्ते से मुख्य मार्ग पर आ गई और दोनों की रफ्तार तेज होने से टक्कर हो गई। हादसे में बालेंद्र प्रताप व पत्नी मनीषा घायल हो गए। राहगीरों ने दोनों को एंबुलेंस से सीएचसी पहुंचाया, डॉक्टर ने मनीषा को मृत घोषित कर दिया गया। बाइक सवार हेलमेट लगाए थे। मनीषा के पिता राजेंद्र यादव ने बताया कि 13 दिसंबर 2023 बेटी की शादी हुई थी। रविवार को छुट्टी लेकर दामाद, बेटी के साथ गांव जा रहे थे। शाम पांच बजे फिर ड्यूटी पर पहुंचना था। मनीषा की मौत से बड़ी बहन शालिनी, छोटा भाई हिमांशु सहित सभी परिजन बेहाल हैं।
कोतवाल चंद्रकांत मिश्र ने बताया कि दूसरे बाइक सवार का पता लगाया जा रहा है। तहरीर आने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।