{"_id":"8188e7857a4008b1a0dfaee2be86260b","slug":"coach-on-the-game-content-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोच हैं पर खेल सामग्री नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोच हैं पर खेल सामग्री नहीं
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
Updated Sun, 08 Feb 2015 12:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। न खेलने के लिए साफ-सुथरा मैदान, न कोई सुरक्षा व्यवस्था और ना ही खेलने के लिए आवश्यक सामग्री। कुछ ऐसा हाल है पं. दीनदयाल उपाध्याय स्पोर्ट्स स्टेडियम का। यहां पर जिस गेम को सिखाने के लिए कोच तैनात हैं उसके लिए खेल सामग्री उपलब्ध नहीं है और जिस खेल की सामग्री में लाखों रुपये लगा दिए गए उसके लिए कोच नहीं हैं।
विज्ञापन
पं. दीनदयाल उपाध्याय स्पोर्ट्स स्टेडियम में हाकी के लिए मोहिनी चौधरी, फुटबॉल के लिए सुधीर श्रीवास्तव, एथलेटिक्स के लिए आनंद कुमार, बैडमिंटन के लिए रेखा रावत कोच के पद पर तैनात हैं, जबकि स्टेडियम में इन सभी खेलों के लिए आवश्यक सामग्री मौजूद नहीं है।
विज्ञापन
इसके अलावा सबसे अधिक खेला जाने वाला व कमाई करवाने वाले गेम क्रिकेट के लिए पिच तैयार करवा दी गई है और लाखों रुपयों की लागत से खेल सामग्री भी स्टेडियम के इंडोर हाल में धूल खा रही है लेकिन इस गेम के लिए यहां पर अभी तक कोच की तैनाती नहीं की गई है।
विज्ञापन