फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   CO arrived to check the barrier on the highway on Azad Marg

हाईवे पर आजाद मार्ग में लगे बैरियर का मुआयना करने पहुंचे सीओ

Sun, 10 May 2020 01:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 10 May 2020 01:00 AM IST
विज्ञापन
CO arrived to check the barrier on the highway on Azad Marg
लखनऊ कानपुर हाइवे पर आजाद मार्ग चौराहा के बैरियर पर गाड़ियों की चेकिंग करते सीओ बीघापुर एके राय । - फोटो : UNNAO
उन्नाव। लखनऊ-कानपुर हाईवे के रास्ते वाहनों में छिपकर मुंबई और महाराष्ट्र से आने वालों मुसाफिरों की सूचना पर एसपी के निर्देश पर सीओ बीघापुर ने आजादमार्ग बैरियर का शुक्रवार रात मुआयना किया। इस दौरान वहां मौजूद पुलिस बल को ऐसे वाहनों को सख्ती से चेक करने के निर्देश दिए। सीओ ने उन ढाबा संचालकों को भी हिदायत दी जो सोशल डिस्टेंसिंग की अनदेखी कर रहे हैं।
विज्ञापन

हाईवे पर अचलगंज थाना क्षेत्र के आजाद मार्ग से उन्नाव की ओर 100 मीटर दूरी पर शुक्रवार रात एक ढाबा के सामने तीन ट्रक व दो डीसीएम रुके। वाहनों से मुंबई और महाराष्ट्र से छिपकर आए सैकड़ों लोग नीचे उतरे और ढाबा में खाना खाया। इस दौरान सड़क पर सैकड़ों की भीड़ इकट्ठा हो गई थी। अमर उजाला ने इस अनदेखी को प्रमुखता से प्रकाशित किया। एसपी विक्रांतवीर ने मामला संज्ञान लेकर सीओ बीघापुर एके राय को आजाद मार्ग के बैरियर के निरीक्षण दिए।
विज्ञापन

एसपी के निर्देश पर शुक्रवार रात सीओ बीघापुर एके राय ने आजाद मार्ग पर लगे बैरियर का निरीक्षण किया। इस दौरान हाईवे से गुजर रहे वाहनों को भी चेक किया। उन्हाेंने तैनात पुलिस कर्मी को निर्देश दिए कि किसी भी वाहन में गलत तरीके से मुसाफिर भरकर न जाने पाए। शिकायत मिलने पर उन्होंने कार्रवाई की भी हिदायत दी। बैरियर से निकलकर सीओ उस ढाबा पर भी पहुंचे जहां सैकड़ों की भीड़ इकट्ठा हुई थी। सीओ ने ढाबा संचालक को सोशल डिस्टेंसिंग का उल्लंघन होने पर कार्रवाई की चेतावनी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed